Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्वालियर में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी हिरासत में, पूछताछ में जुटी पुलिस; पकड़े गए लोगों में पति-पत्नी और बच्चे भी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:01 PM (IST)

    ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर परिवार सहित रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें पत ...और पढ़ें

    ग्वालियर में पुलिस हिरासत में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी। (सौजन्य: पुलिस)

    ग्वालियर में पुलिस हिरासत में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी। (सौजन्य: पुलिस)

    HighLights

    1. ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा।

    2. अवैध रूप से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे थे।

    3. इन लोगों को फिलहाल डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा।

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी करके 13 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान और नागरिकता को लेकर संदेह होने पर यह कार्रवाई की गई। पूछताछ के साथ ही इनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोग लंबे समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। इनमें कुछ पति-पत्नी और उनके बच्चे भी हैं।

    क्राइम ब्रांच के डीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के ग्वालियर में रह रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद चिह्नित स्थानों पर एक साथ छापेमारी करके इनको हिरासत में लिया गया।

    नहीं दिखा सके दस्तावेज

    प्रारंभिक जांच और पूछताछ में ये सभी बांग्लादेशी पाए गए हैं, लेकिन अभी यह भारत में रहने की अनुमति से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके हैं। इनसे भारत में प्रवेश के तरीके, यहां रहने की अवधि और स्थानीय स्तर पर संपर्क रखने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच में ऐसे लोगों या नेटवर्क का भी राजफाश हो सकता है, जिन्होंने इन्हें यहां रहने में मदद की हो।

    हिरासत में ये बांग्लादेशी

    पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में बांग्लादेश के खुलना निवासी जमाल खान, रेहान खान, जुम्मन मुल्ला, युसुफ शेख, ढाका जिले के नोरशिंदी निवासी मोहम्मद नुबेर हुसैन, मोहम्मद मालिक मियां, अंतरा बेगम, डोकिन निवासी सलमा सरदार, जुगनीपाला सिरस्योना निवासी शकील खान और उसकी पत्नी काजल के अलावा तीन बच्चे भी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण, मां के सामने उठाकर ले भागा बदमाश; CCTV में कैद हुई तस्वीर

    होल्डिंग सेंटर में रखे जाएंगे

    अवैध ढंग से भारत में रह रहे इन बांग्लादेशी नागरिकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार डिटेंशन सेंटर या होल्डिंग सेंटर बनाए जाने का नियम है, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने ग्वालियर कलेक्टर को पत्र लिखा है। इसमें बताया गया है कि पुलिस ने 13 लोगों को पकड़े जाने की कार्रवाई की है, जिन्हें डिटेंशन सेंटर व होल्डिंग एरिया में रखा जाना है।