Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दमोह के प्रेमी युगल ने टीकमगढ़ पुलिस थाने के सामने खाया जहर, हालत बिगड़ी, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 08:36 PM (GMT+05:30)

    दमोह के एक प्रेमी युगल ने टीकमगढ़ कोतवाली थाने के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। लड़की के मामा की धमकी से डरकर उन्होंने यह कदम उठाया। अस्पताल में इलाज क ...और पढ़ें

    प्रेमी युगल ने खाया जहर (प्रतीकात्मक चित्र)

    प्रेमी युगल ने खाया जहर (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। टीकमगढ़ शहर में कोतवाली थाने के सामने शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दमोह से भागे प्रेमी युगल ने पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    पुलिस के अनुसार दमोह निवासी दीपेश सेन और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल गई। 6 मार्च को युवती का अंतिम पेपर था, जिसके बाद वह प्रेमी दीपेश के साथ भागकर टीकमगढ़ के मवई गांव स्थित उसके जीजा के घर पहुंच गई। युवती के स्वजन ने दमोह में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

    इस बीच छात्रा के मामा ने युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह काफी डर गए और शनिवार रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। गलती का एहसास होने पर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है।

    समय पर इलाज मिलने से दोनों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। घटना की जानकारी तुरंत दमोह पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही दमोह पुलिस की टीम रात में ही टीकमगढ़ पहुंची और मामले की जानकारी ली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जबलपुर के चर्च में प्रार्थना के दौरान हंगामा: महिला दिवस कार्यक्रम में माइक छीनकर किया व्यवधान, थाने पहुंचा मामला

    पुलिस के अनुसार, लड़की नाबालिग है और उसके परिजनों ने दमोह में पहले ही मामला दर्ज कराया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद रविवार सुबह दमोह पुलिस उन दोनों को अपने साथ वापस ले गई।