दतिया उपचुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस में बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निलंबित, भितरघात की शिकायत पर कार्रवाई
दतिया उपचुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई का ...और पढ़ें

राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित।
HighLights
दतिया उपचुनाव नतीजों से एक दिन पहले कार्रवाई।
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित किए गए।
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भितरघात का आरोप लगाया था।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी आलाकमान ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। भारती के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने चुनाव में भितरघात का आरोप लगाते हुए पार्टी नेतृत्व से शिकायत की थी। मतगणना से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है।
प्रदेश प्रभारी ने जारी किया निलंबन आदेश
राजेंद्र भारती के निलंबन का आधिकारिक आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से जारी किया गया है। हालांकि, आदेश में निलंबन के पीछे की विस्तृत वजह सामने नहीं आई है। ऐसे समय में कार्रवाई हुई है, जब दतिया उपचुनाव का परिणाम आने वाला है, इसलिए इसे लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मतगणना से एक दिन पहले कार्रवाई से बढ़ी हलचल
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 3 अगस्त को मतगणना होनी है। परिणाम घोषित होने से महज एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेता और पूर्व विधायक को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए जाने को महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव का फैसला सोमवार को: भाजपा के नए चेहरे आशुतोष या कांग्रेस के अनुभवी घनश्याम, किसके सिर सजेगा ताज?
दतिया में उपचुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला रहा है। ऐसे में भारती के निलंबन का स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ेगा, इसको लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।