Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्वालियर: कोर्ट के आदेश के बाद भी वर्दी पहनकर पहुंचे थाना प्रभारी, जज ने लौटाया; सिविल ड्रेस में बुलाकर शाम तक खड़ा रखा

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:25 PM (IST)

    ग्वालियर कोर्ट में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्दी में पहुंचे, जबकि उन्हें सिविल ड्रेस में आने का निर्देश था। न्यायाधीश ने नाराजगी व्यक्त कर उन्हें व ...और पढ़ें

    जज ने अख्तियार किया कड़ा रुख (प्रतीकात्मक चित्र)

    जज ने अख्तियार किया कड़ा रुख (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    1. थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्दी में पहुंचे ग्वालियर कोर्ट।

    2. जज ने सिविल ड्रेस में आने का दिया निर्देश।

    3. शाम तक न्यायालय में खड़ा रखा गया थाना प्रभारी को।

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। विशेष न्यायाधीश सुनील दंडोतिया की अदालत में बुधवार को उस समय विचित्र स्थिति बन गई, जब विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र कुमार कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद पुलिस वर्दी पहनकर पहुंच गए। अदालत ने इस पर नाराजगी जताई और उन्हें दोबारा सिविल ड्रेस में तलब किया और देर शाम तक न्यायालय में खड़ा रखा।

    कोर्ट ने दिया था सिविल ड्रेस में आने का निर्देश

    देसी कट्टा की जब्ती से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को पत्र लिखकर थाना प्रभारी की पांच अगस्त को बिना पुलिस वर्दी व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। न्यायालय ने कहा था कि उनकी उपस्थिति न होने पर माना जाएगा कि संबंधित अधिकारी को अवैधानिक संरक्षण दिया जा रहा है या फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का अधीनस्थ अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है।

    वर्दी में देख कोर्ट ने जताई नाराजगी

    बुधवार को थाना प्रभारी एएसपी के साथ कोर्ट तो पहुंचे, लेकिन पुलिस वर्दी में। इस पर विशेष न्यायाधीश ने उन्हें दोबारा सिविल ड्रेस में आने को कहा। थाना प्रभारी दोबारा सिविल ड्रेस में अदालत पहुंचे तो उन्हें शाम तक न्यायालय में उपस्थित रखा गया।

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर में ट्रेन से अगवा 18 माह की बच्ची 24 घंटे में बरामद, 150 सीसीटीवी खंगालकर लिव-इन कपल तक पहुंची पुलिस

    कट्टा पेश नहीं करने पर किया तलब

    बता दें कि कोर्ट ने जब्त कट्टा पेश करने का आदेश दिया था लेकिन पुलिस उसे प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अदालत ने थाना प्रभारी को तलब किया था। बुधवार को उनकी उपस्थिति और वर्दी से जुड़े घटनाक्रम के बाद मामला न्यायालय परिसर में चर्चा का विषय बना रहा।

    खबरें और भी