Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़वानी में बर्बरता... महिला को प्रेमी संग बारिश में रातभर खंभे से बांधकर रखा, सुबह गांव में घुमाया; पति समेत 3 पर केस

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:10 PM (IST)

    बड़वानी जिले में एक महिला और उसके प्रेमी को पति, देवर और भांजे ने रातभर खंभे से बांधकर पीटा और गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ...और पढ़ें

    खंभे से बंधे महिला-पुरुष। (वीडियो ग्रैब)

     खंभे से बंधे महिला-पुरुष। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. महिला और प्रेमी को रातभर खंभे से बांधकर पीटा गया।

    2. पति, देवर और भांजे ने मिलकर की बर्बरता की घटना।

    3. पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक महिला और उसके प्रेमी से बर्बरता की घटना सामने आई है। आरोपितों ने दोनों से मारपीट करते हुए रातभर खंभे से बांधकर रखा और अगले दिन गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ठीकरी थाना पुलिस ने सोमवार रात महिला के पति, देवर और भांजे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

    शराब के नशे में पीटता था पति

    डीएसपी महेश सुनैया के अनुसार 35 वर्षीय महिला का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था, उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, इसी दौरान एक रिश्तेदार, जो पेशे से ड्राइवर है और उम्र में तीन साल छोटा है, से उसके प्रेम संबंध बन गए।

    दो माह पहले मायके चली गई थी महिला

    करीब दो माह पहले महिला बच्चों को पति के पास छोड़कर मायके चली गई थी, लेकिन पति ने उसे समझाकर वापस ले आया। रविवार शाम को एक बार फिर वह प्रेमी के साथ दिखी, जिसके बाद पति, देवर और भांजे ने दोनों को पकड़कर मारपीट की और घर के बाहर खंभे से बांध दिया। दोनों बारिश के बीच पूरी रात खंभे से बंधे रहे।

    यह भी पढ़ें- आधार में बदली जन्मतिथि, फर्जी शादी रचाकर नाबालिग को 3 लाख में बेचा... इंदौर में मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश

    सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस

    सरपंच की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। महिला ने पति के साथ रहने से इन्कार किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। थाना प्रभारी विकास बैनल ने कहा कि न्यायालय में महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी