'मोनालिसा की शादी सुनियोजित साजिश...' लव जिहाद का आरोप लगाकर भाजपा नेत्री ने केरल सरकार को घेरा
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ मोनालिसा के स्वजन से मिलने खरगोन पहुंचीं भाजपा नेत्री व सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट नाजिया इलाही खान ने मोनालिसा-फरमा ...और पढ़ें

खरगोन में पत्रकारों सें वार्ता करतीं नाजिया इलाही खान और फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले की मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के एक मंदिर में शादी को सुनियोजित लव जिहाद ठहराते हुए इसके लिए भाजपा नेत्री व सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट नाजिया इलाही खान ने केरल सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
केरल सरकार पर गंभीर आरोप
मोनालिसा के स्वजन से मुलाकात करने के लिए सोमवार को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पहुंचीं नाजिया इलाही ने पत्रकारों से कहा कि केरल सरकार देश विरोधी ताकतों को सहयोग कर रही है, इसलिए देश की सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत काम करना चाहिए।
कानूनी कार्रवाई का इरादा
नाजिया इलाही खान मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ खरगोन पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि मोनालिसा के परिवार के साथ मिलकर इस पूरे मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी और राष्ट्रपति से भी मिलने का समय मांगेंगे।
यह लव जिहाद, पीएफआई भी शामिल
उन्होंने कहा कि मोनालिसा और फरमान की शादी सामान्य नहीं, बल्कि ऐसा सुनियोजित लव जिहाद है, जिसमें पीएफआई की भी मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि इस कथित शादी न सिर्फ हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि इसमें हिंदू व सनातनी प्रथा का दुरुपयोग कर उसका मजाक उड़ाया गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मोनालिसा की केरल में शादी पर सवाल, निर्देशक सनोज बोले- 'साजिश के तहत फंसाया, परिवार को CM से मिलवाऊंगा'
शादी की वैधता पर उठाए सवाल
नाजिया इलाही ने सवाल उठाया कि फरमान ने खुद मीडिया के सामने कहा- अभी भी वह मुसलमान है, तो एक मुसलमान हिंदू प्रथा से कैसे शादी कर सकता है? तो उसने हिंदू मैरिज एक्ट से शादी की है और मंदिर में शादी की है तो उसके पास कौन सा प्रूफ है कि उसने पहले हिंदुत्व स्वीकार किया है।