Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अरे! जिंदा है ये...' डॉक्टर ने चेक कर बताया तो खुशी से चौंक उठे परिजन; घायल युवक को मृत समझ लाए थे पोस्टमार्टम कराने

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 10:32 PM (IST)

    धार जिले में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन मृत समझकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाए। डॉक्टर की जांच में युवक की धड़कन और सांसें ...और पढ़ें

    घायल को मृत समझ पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन (AI Generated Image)

    घायल को मृत समझ पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन (AI Generated Image)

    HighLights

    1. सड़क हादसे में घायल युवक को मृत समझा गया।

    2. पोस्टमार्टम से पहले डॉक्टर ने जिंदा पाया।

    3. परिजन खुशी से झूम उठे, इलाज जारी।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के धार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को उसके परिजन मृत समझकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल ले पहुंचे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर की जांच के दौरान पता चला कि युवक की धड़कन और सांसें अब भी चल रही हैं। यह देखकर परिजन हैरान रह गए और खुशी से उनके आंसू छलक पड़े। वहीं, अस्पताल स्टाफ भी स्तब्ध रह गया। इसके बाद युवक को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

    सड़क हादसे में गंभीर रूप से हुआ था घायल

    जानकारी के अनुसार बटवाड़िया कलां निवासी प्रकाश शनिवार रात बखतगढ़ के पास लालघाटी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे पहले बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत नाजुक होने पर रतलाम रेफर किया गया और बाद में इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    आर्थिक तंगी के कारण वापस ले आए परिजन

    बताया जा रहा है कि इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ होने के कारण परिजन युवक को एंबुलेंस से वापस घर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्हें लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद वे सीधे बदनावर सिविल अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की बात कही।

    डॉक्टर की सतर्कता से बची जान

    सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉ. कृष्णा राठौर ने औपचारिक जांच की तो युवक की नाड़ी चलती मिली और वह सांस भी ले रहा था। स्थिति स्पष्ट होते ही डॉक्टर ने परिजनों को तत्काल उसे उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'लो फिर आ गए..' मोहर्रम जुलूस में क्रेन से लटकी वैन पर लिखा था संदेश, ATS ने शुरू की उज्जैन विस्फोट की जांच; तीन रिमांड पर


    इसके बाद परिजन युवक को पिटगारा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में इलाज जारी है।