इंदौर में आधा किलो एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान से लेकर आ रहे थे मादक पदार्थ की खेप
इंदौर क्राइम ब्रांच ने नए साल में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आधा किलो एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी राजस्थान के प्रता ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। नशे के खिलाफ अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच को नए साल में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने करीब आधा किलो एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से ड्रग्स की सप्लाई करने आ रहे थे, जिन्हें समय रहते घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान के प्रतापगढ़ की ओर से तीन युवक बाइक पर सवार होकर इंदौर की तरफ आ रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में अवैध एमडी ड्रग्स है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई और संभावित मार्गों पर निगरानी शुरू कर दी।
मंदिर के पास पकड़े गए आरोपी
घेराबंदी के दौरान आरोपियों की बाइक सिद्धेश्वर जालंधरनाथ मंदिर के पास दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। इस दौरान आरोपी गिर पड़े। जब बाइक की तलाशी ली गई तो उसमें से 513 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
दो मप्र, एक राजस्थान का निवासी
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम निखिल निदवानिया, मुकेश धनगर और कमलेश गायरी बताए। निखिल और मुकेश मंदसौर जिले के निवासी हैं, जबकि कमलेश प्रतापगढ़ (राजस्थान) का रहने वाला है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- MP में चाइनीज मांझे पर ऑफलाइन सख्ती, ऑनलाइन आज़ादी... डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से बिक रही मौत की डोर
ड्रग्स नेटवर्क की जांच जारी
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह ड्रग्स किसे सप्लाई करने आए थे और इसे कहां से लाया गया था। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।