Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर में IT इंजीनियर ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, विदेशी कंपनी में करता था वर्क फ्रॉम होम

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 06:21 PM (IST)

    इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय आईटी इंजीनियर ने अपने घर की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह एक विदेशी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम ...और पढ़ें

    युवक ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक चित्र)

    युवक ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 28 वर्षीय आईटी इंजीनियर ने अपने घर की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक एक विदेशी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत था और फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार घटना निरंजनपुर स्थित गोल्डन पाम टाउनशिप की है। मृतक की पहचान वैभव गायकवाड़ (पिता राकेश गायकवाड़) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वैभव को शराब पीने की लत थी। बुधवार शाम उसने शराब पी थी और रात में दोबारा शराब पीने की जिद करने लगा। इसके लिए वह बाहर जाना चाहता था। परिजनों ने उसे रोकते हुए नीचे के दरवाजे पर ताला लगा दिया।

    यह भी पढ़ें- इंदौर में आधा किलो एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान से लेकर आ रहे थे मादक पदार्थ की खेप

    गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

    बताया गया कि इससे नाराज होकर वैभव ऊपर छत पर गया और वहां से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    लसूड़िया पुलिस ने बताया कि वैभव अमेरिका की एक निजी कंपनी के लिए सॉफ्टवेयर का काम करता था। वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी