इंदौर में थानेदार की बेटी से होटल में दुष्कर्म, ट्रेनी रेंजर गिरफ्तार; इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
इंदौर में एक थानेदार की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में ट्रेनी रेंजर अजय सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर ...और पढ़ें

युवती से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)
HighLights
ट्रेनी रेंजर अजय सोलंकी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार।
थानेदार की बेटी से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती।
शादी का झांसा देकर होटल में बनाए संबंध।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर की आजाद नगर थाना पुलिस ने ट्रेनी रेंजर अजय सोलंकी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक थानेदार की बेटी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोप है कि होटल में मिलने के बहाने बुलाकर अजय ने शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित की बहन भी पुलिस अफसर है।
थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया के अनुसार, 26 वर्षीय पीड़िता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। जुलवानिया निवासी अजय से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों शुरुआत में भंवरकुआं क्षेत्र की होटल में मिले थे। बाद में मूसाखेड़ी स्थित होटल में मुलाकात हुई।
अजय ने उसके समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखा और शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि पीड़िता ने 40 हजार रुपये भी अजय को दिए, लेकिन बाद में उसने शादी से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता अपनी बहन और पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस अफसर ने बयान के लिए अजय को थाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- मारपीट व फायरिंग के मामले में सागर जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, मंत्री प्रह्लाद पटेल बोले- यह अपमानित करने का प्रयास
शादी को राजी, फिर भी एफआईआर पर अड़ी युवती
पुलिस ने अजय को बुलाया और बताया उसके खिलाफ एफआईआर होने वाली है। अजय ने शादी के लिए हां कर दी। उसके पिता भी राजी हो गए, लेकिन पीड़िता ने इन्कार कर दिया। वह एफआईआर पर अड़ गई। बड़ी बहन और पिता भी उसे समझा रहे थे। आखिर में कायमी करवाई और अजय की गिरफ्तारी हो गई।