मोनालिसा केस में नया मोड़, माता-पिता की शिकायत- 'अगवा कर बेटी को लव-जिहाद में फंसाया'; FIR की मांग
मोनालिसा भोसले के माता-पिता ने केरल में फरमान खान से उसकी शादी को 'लव जिहाद' बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी बेटी को नाबालिग बत ...और पढ़ें

पुलिस को आवेदन देते मोनालिसा के स्वजन।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचकर चर्चा में आई खरगोन के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोसले की केरल में फरमान खान से शादी को गैरकानूनी और लवजिहाद बताते हुए उसके माता-पिता ने कानूनी कार्रवाई के लिए मध्य प्रदेश पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मोनालिसा को नाबालिग बताते हुए कहा है कि उनकी बेटी को अपहरण किया गया है। इसके बाद बहला-फुसलाकर और धमकाकर लव जिहाद का शिकार बनाया गया है। मोनालिसा के माता-पिता ने बेटी से कई दिनों से संपर्क न होने की बात कहते हुए उसकी जान को भी खतरा बताया है।
मोनालिसा के परिवार वाले मंगलवार को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ मंडलेश्वर की एसडीओपी श्वेता शुक्ला से मिले और उन्हें फरमान खान व अन्य साजिशकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दिया।
मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले ने कहा कि उनकी बेटी को जो आधार कार्ड दिखाया गया है, उस पर दर्ज जन्मतिथि गलत है। वह नाबालिग है। उसे किसी कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन ने फरमान खान के माध्यम से लव जिहाद में फंसाया है। उन्होंने मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की
यह भी पढ़ें- 'मोनालिसा की शादी सुनियोजित साजिश...' लव जिहाद का आरोप लगाकर भाजपा नेत्री ने केरल सरकार को घेरा
मामले को लेकर एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने बताया कि मोनालिसा के परिजनों ने आवेदन सौंपा है। इसकी जांच की जाएगी और आगे नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें- मोनालिसा की केरल में शादी पर सवाल, निर्देशक सनोज बोले- 'साजिश के तहत फंसाया, परिवार को CM से मिलवाऊंगा'
गौरतलब है कि प्रयागराज महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा गत 11 मार्च को केरल में फरमान खान से शादी के बाद से एक बार फिर चर्चाओं में है। इस शादी को लव जिहाद बताते हुए मोनालिसा को लेकर फिल्म बना रहे मुंबई के फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को खरगोन जिला मुख्यालय पर सनोज मिश्रा के साथ सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता व भाजपा नेत्री नाजिया इलाही खान ने भी प्रेसवार्ता कर इस शादी का असंवैधानिक करार दिया है।