मोनालिसा-फरमान शादी विवाद : 'लव जिहाद' की शिकायत पर MP पुलिस ने शुरू की जांच, पिता ने लगाए गंभीर आरोप
मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने मंडलेश्वर में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए, जिसमें उन्होंने इसे सुनियोजित लव जिहाद करार दिया और बेटी को नाबालिग बता ...और पढ़ें

मंडलेश्वर एसडीओपी कार्यालय में कई लोगों के साथ पहुंचे मोनालिसा के पिता ने अपने बयान दर्ज कराए।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचकर चर्चा में आई मोनालिसा की केरल में फरमान खान से शादी को लेकर 'सुनियोजित लव जिहाद' की शिकायत पर मध्य प्रदेश पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खरगोन जिले के मंडलेश्वर में पुलिस ने शुक्रवार को मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले के बयान दर्ज किए।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) श्वेता शुक्ला के समक्ष अपने बयान में मोनालिसा के पिता ने कहा कि यह सोचा-समझा और सुनियोजित लव जिहाद का मामला है। केरल जाने के बाद से उनका बेटी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग भी की है। उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि मोनालिसा नाबालिग है। इसकी जांच की जाए तो यह साबित हो जाएगा।
पिता का आरोप- धोखे से कराई शादी
जय सिंह ने कहा कि फरमान खान मुझे और मेरी बेटी मोनालिसा को एक्टिंग के बहाने केरल ले गया और वहां धोखे से और जबरन शादी कर ली। मुझे वहां से भगा दिया। उन्होंने कहा कि फरमान ने मोनालिसा और मुझसे बार-बार यह कहा था कि केरल में डांस और एक्टिंग की अच्छी व्यवस्था है और वहां की लोकेशन भी बहुत बढ़िया है। आप दोनों एक बार चलकर देख लो, यदि ठीक नहीं लगे तो वापस चले जाना। जय सिंह ने कहा कि फरमान की इन बातों में हम बाप-बेटी फंस गए और केरल चले गए।
शिकायत के बाद तेज हुई जांच
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जय सिंह ने मंडलेश्वर पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। इस शिकायत का संज्ञान लेकर पुलिस ने मंडलेश्वर एसडीओपी कार्यालय में बयान देने के लिए जय सिंह को बुलाया था। उनके साथ स्वजन व अन्य लोग भी पहुंचे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मोनालिसा केस में नया मोड़, माता-पिता की शिकायत- 'अगवा कर बेटी को लव-जिहाद में फंसाया'; FIR की मांग
पुलिस ने उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे
मंडलेश्वर की एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने बताया कि मोनालिसा के स्वजन द्वारा शिकायती पत्र मिलने पर बयान दर्ज किए गए हैं। लड़की के नाबालिग होने के संबंध में उम्र से संबंधित दस्तावेज नगर परिषद महेश्वर और आंगनबाड़ी केंद्र से मांगे हैं। जांच के बाद ही आगे कि कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'मोनालिसा की शादी सुनियोजित साजिश...' लव जिहाद का आरोप लगाकर भाजपा नेत्री ने केरल सरकार को घेरा
भाजपा नेता बोले- पूरा गिरोह शामिल
वहीं, महेश्वर के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कहा कि लव जिहाद के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत मोनालिसा को फंसाया गया है। शादी में केरल के मंत्री और कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य भी शामिल हो गए। इसका मतलब है केरल सरकार के संरक्षण मे जबर्दस्ती शादी कराई गई है। एक ही दिन में मैरिज सर्टिफिकेट भी जारी हो गया। मामले की गहराई से जांच हो तो बड़ा गिरोह शामिल निकलेगा।