Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एयरगन-लाठियां थाम रील बनाकर दिखा रहे थे दबंगई, नीमच पुलिस ने वायरल VIDEO के बाद 9 युवकों को दबोचा

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 10:17 PM (IST)

    नीमच में एयर गन व लाठियां थामकर वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार ...और पढ़ें

    एयरगन-लाठी लहराते हुए युवक (वीडियो ग्रैब)

    एयरगन-लाठी लहराते हुए युवक (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. नीमच में युवकों ने एयर गन, लाठियों से वीडियो बनाया।

    2. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने नौ युवकों को पकड़ा।

    3. दहशत फैलाने के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। नीमच में एयर गन व लाठी थामकर वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालना और इसके जरिए दहशत फैलाने की कोशिश करना जिले के कुछ युवकों को भारी पड़़ गया है। पुलिस ने बहुप्रसारित वीडियो के आधार पर लगभग दो दर्जन लोगों को पकड़कर माफी मंगवाई। वहीं नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

    दूसरे पक्ष में डर पैदा करने बनाया था वीडियो

    प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला मनासा थाना क्षेत्र के दुरगपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि 3 जुलाई को गांव के करीब दो दर्जन युवकों ने हाथों में एयर गन और लाठियां लेकर एक वीडियो बनाया। आरोप है कि इसका उद्देश्य दूसरे पक्ष में भय और दबाव का माहौल बनाना था। वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जहां वह तेजी से वायरल हो गया।

    वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

    वीडियो जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद मनासा थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज एक दिन के भीतर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी।

    lathi airgun youth mafi 21416

    नौ युवकों को किया गिरफ्तार

    4 जुलाई को पुलिस ने वीडियो में दिखाई देने वाले युवकों को पकड़कर पूछताछ की। नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि अन्य युवकों से भी भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का आश्वासन लेते हुए माफी मंगवाई गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- धार में अंतिम संस्कार के दौरान आई बाढ़, अधजली चिता बहा ले गया उफनता नाला; ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर बचाया शव