Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीथमपुर की दवा कंपनी में मजदूरों का गुस्सा फूटा, कम वेतन और पीएफ अनियमितताओं पर प्रदर्शन

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:55 PM (IST)

    पीथमपुर में सिन्काम फॉर्मुलेशन कंपनी के सैकड़ों मजदूर कम मजदूरी, पीएफ अनियमितताओं और महिला श्रमिकों के शोषण के आरोपों को लेकर सड़क पर उतर आए। मजदूरों ...और पढ़ें

    दवा कंपनी के मजदूर धरने पर बैठे।

    दवा कंपनी के मजदूर धरने पर बैठे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर से सटी औद्योगिक नगरी पीथमपुर में स्थित दवा निर्माता कंपनी ‘सिन्काम फॉर्मुलेशन’ के बाहर सोमवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब सैकड़ों मजदूर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। कम मजदूरी, पीएफ में गड़बड़ी और महिला श्रमिकों के शोषण के आरोपों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है।

    8 घंटे काम, सिर्फ 210 रुपए

    प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि उनसे प्रतिदिन आठ घंटे तक काम कराया जाता है, लेकिन बदले में मात्र 210 रुपए दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह भुगतान राज्य सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी से भी कम है, जो श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है।

    pithampur w labor dharna 8595

    पीएफ नहीं जमा, सुविधाओं का अभाव

    श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन और ठेकेदारों पर भविष्य निधि (पीएफ) जमा नहीं करने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा कार्यस्थल पर पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझने की बात भी सामने आई है।

    pithampur w labor dharna 8596

    महिला श्रमिकों ने लगाए शोषण के आरोप

    प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों ने ठेकेदारों पर लगातार शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि लंबे समय से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर बुझ गया घर का चिराग : देवास में कुएं में डूबने से दो मासूमों की मौत, कुलदेवी मंदिर में बेटे का शव रख बिलखती रही मां

    प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    मजदूरों ने स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप कर कंपनी की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए कंपनी परिसर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही।