Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रतलाम में एंबुलेंस की टक्कर से घायल युवक की मौत, मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, लगा जाम

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 04:54 PM (IST)

    रतलाम में एक एंबुलेंस की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्श ...और पढ़ें

    शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

    शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। रतलाम में एंबुलेंस की टक्कर के बाद घायल हुए युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुरुवार सुबह 9:30 बजे स्वजन और ग्रामीणों ने रतलाम–बांसवाड़ा रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

    जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी और तहसीलदार ऋषभ ठाकुर पहुंचे। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया।

    मालूम हो कि नंदलाई गांव निवासी दरबार डोडियार, पिता कन्हैयालाल डोडियार अपने दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहे थे। 9 जनवरी की रात सेजावता–बंजली बायपास पर एक एंबुलेंस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर स्वजन उन्हें बड़ौदा के अस्पताल लेकर गए, जहां बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और वे सड़क पर उतर आए।

    खबरें और भी

    rtlm vehicle queue 215463

    स्कूल बस रुकी, वाहनों की लगी कतार

    चक्काजाम के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले कई विद्यार्थी जाम में फंस गए। हालात को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की मदद से बच्चों को बसों से उतारकर सड़क के दूसरी ओर खड़ी बसों में शिफ्ट कराया गया, ताकि वे समय पर स्कूल पहुंच सकें। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्वजन एंबुलेंस होने की बात कर रहे है, घटना के समय के सीसीटीवी देखकर एंबुलेंस की सर्चिंग की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- इंदौर में आधा किलो एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान से लेकर आ रहे थे मादक पदार्थ की खेप