Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांधवगढ़ में बाघिन ने महुआ बीनने गए बुजुर्ग को बनाया शिकार

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 06:00 PM (IST)

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज में महुआ बीनने गए 60 वर्षीय अन्नू रजक पर बाघिन ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में ...और पढ़ें

    बाघिन के हमले में मोत (प्रतीकात्मक चित्र)

    बाघिन के हमले में मोत (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    1. पनपथा रेंज में बाघिन ने बुजुर्ग अन्नू रजक पर हमला किया।

    2. महुआ बीनने गए 60 वर्षीय वृद्ध की हमले में मौत हो गई।

    3. बांधवगढ़ में इस साल बाघ हमले से यह सातवीं मौत है।

    डिजिटल डेस्क, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। पनपथा रेंज के चंसुरा गांव में महुआ की डोरी बीनने जंगल गए एक वृद्ध पर बाघिन ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 60 वर्षीय अन्नू रजक के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह वह रोजमर्रा की तरह महुआ की डोरी एकत्र करने जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान चंसुरा बीट क्षेत्र में घात लगाए बैठी बाघिन ने उन पर हमला कर दिया।

    जंगल में मिला शव

    ग्रामीणों के मुताबिक बाघिन ने वृद्ध को दबोच लिया और घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गई। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर स्वजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घने जंगल में अन्नू रजक का शव मिला, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

    वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

    सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का वन अमला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में बाघिन के हमले की पुष्टि की है। घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों में भय 

    इस हादसे के बाद चंसुरा और आसपास के गांवों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे क्षेत्रों में बाघों और अन्य वन्यजीवों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतक के परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा गांवों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- कान्हा रिजर्व में एक माह के भीतर 8 बाघों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

    गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में इस वर्ष बाघ के हमलों में मानव मृत्यु के मामले लगातार सामने आए हैं। अन्नू रजक की मौत के बाद इस साल अब तक बाघ के हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या सात पहुंच गई है।