Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छिंदवाड़ा में चोरी के शक में तीन युवकों से बर्बरता, गले में कंटीले तार डालकर निकाला जुलूस, Video वायरल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 03:51 PM (IST)

    छिंदवाड़ा के इकलहरा स्थित डब्ल्यूसीएल परिसर में चोरी के शक में तीन युवकों को बेरहमी से पीटा गया और उनके गले में कंटीले तार डालकर जुलूस निकाला गया। घटन ...और पढ़ें

    युवकों के गले में तार डालकर निकाला जुलूस। (वीडियो ग्रैब)

    युवकों के गले में तार डालकर निकाला जुलूस। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. चोरी के शक में तीन युवकों से बेरहमी से मारपीट।

    2. युवकों के गले में कंटीले तार डालकर निकाला जुलूस।

    3. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के इकलहरा स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) परिसर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चोरी के संदेह में भीड़ ने तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की, उनके गले में कंटीले तार बांध दिए और पूरे इलाके में उनका जुलूस निकाल दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    चोरी के शक में पकड़कर पीटा

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घटना इकलहरा डब्ल्यूसीएल परिसर की है, जहां कुछ लोगों ने तीन युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए युवकों की पिटाई की और उनके गले में कंटीले तार पहनाकर सार्वजनिक रूप से घुमाया।

    यह भी पढ़ें- MP के सरकारी स्कूल में बच्चों को क्लास में दिखाई 'धुरंधर', Video वायरल; DEO ने प्राचार्य को थमाया नोटिस

    पुलिस जांच में जुटी

    वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल फुटेज के आधार पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है । वीडियो के आधार पर आरोपितों को चिन्हित किया जा रहा है। मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।