Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जबलपुर: नेक अली ने अंकित बन की युवती से दोस्ती, दुष्कर्म किया फिर मुंबई में जबरन मतांतरण कराकर बेच दिया

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 11:33 PM (IST)

    जबलपुर में एक युवती ने मुस्लिम युवक पर फर्जी हिंदू पहचान बनाकर शारीरिक शोषण, जबरन मतांतरण और 5 लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस गंभीर ...और पढ़ें

    युवती से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

    युवती से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    1. मुस्लिम युवक पर फर्जी हिंदू पहचान बनाने का आरोप।

    2. युवती का लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया गया।

    3. मुंबई में जबरन मतांतरण कराकर 5 लाख में बेचा।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। एक हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक पर हिंदू नाम से फर्जी पहचान बनाकर इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती करने के बाद लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में पांच लाख रुपये में बेच देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। घमापुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    इंटरनेट मीडिया पर हुई थी दोस्ती

    युवती के अनुसार, नवंबर 2022 में उसकी इंटरनेट मीडिया पर अंकित नाम के युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने स्वयं को हिंदू बताकर युवती का विश्वास जीत लिया। बाद में पता चला कि युवक का वास्तविक नाम नेक अली खान है। उसने हिंदू नाम से फर्जी इंटरनेट मीडिया आईडी बनाकर उससे संपर्क किया था। युवती का आरोप है कि युवक ने विवाह का आश्वासन देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए।

    तीन साल पहले कराया मतांतरण

    युवती के अनुसार, जून 2023 में वह उसे मुंबई के कल्याण क्षेत्र ले गया, जहां एक मौलवी की मौजूदगी में उसका जबरन मतांतरण कराया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उस पर उसकी इच्छा के विरुद्ध गोमांस खाने का दबाव बनाया गया।

    यह भी पढ़ें- रीवा में कुत्ते के विवाद में अकेली महिला को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; देवर-देवरानी व ससुर पर हत्या का प्रकरण दर्ज

    आरोपित व उसके पिता ने होटल में पांच लाख में बेचा

    युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नेक अली खान और उसके पिता शौकत खान ने मिलकर उसे एक होटल में पांच लाख रुपये में बेच दिया। होटल में उसे बंधक बनाकर रखा गया और लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकलकर वह 23 जून को जबलपुर लौटने में सफल हुई, जिसके बाद उसने अपने स्वजन को घटना बताई।

    खबरें और भी