Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रीवा में कुत्ते के विवाद में अकेली महिला को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; देवर-देवरानी व ससुर पर हत्या का प्रकरण दर्ज

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:56 PM (IST)

    रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में कुत्ते के पुराने विवाद और पारिवारिक रंजिश के चलते एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के देवर, ...और पढ़ें

    महिला की हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

    महिला की हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    1. रीवा में कुत्ते के पुराने विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या।

    2. मृतका के देवर, देवरानी और ससुर पर हत्या का केस।

    3. पारिवारिक रंजिश के चलते मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। रीवा जिले में गढ़ थाना क्षेत्र के उजनिहाई टोला में कुत्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद और पारिवारिक रंजिश को लेकर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मृतका के देवर, देवरानी और ससुर के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, ममता तिवारी अपने घर में अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति रमेश तिवारी काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। परिवार के भीतर लंबे समय से कुत्ते को लेकर विवाद और आपसी तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

    विवाद के बाद हुई मारपीट

    बताया जा रहा है कि 27 जून की शाम एक बार फिर इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान ससुर रिंकू तिवारी, देवर नीलू तिवारी और देवरानी नीलम तिवारी ने ममता तिवारी के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    परिजन उन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    जहर देने का भी आरोप

    मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट के अलावा महिला को जहर भी दिया गया था। हालांकि इस दावे की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सिवनी में बेकाबू 'तूफान' वाहन दीवार तोड़कर घर में घुसा, तीन मजदूरों की मौत; जबलपुर-नागपुर हाईवे पर हुआ हादसा

    पुलिस जांच में जुटी

    सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर देवर, देवरानी और ससुर के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।