Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सतना में डेढ़ माह से लापता साढ़े 13 वर्ष की किशोरी के विवाह का वीडियो बहुप्रसारित, पुलिस जांच पर उठे सवाल

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:10 PM (IST)

    सतना में डेढ़ माह से लापता साढ़े 13 साल की नाबालिग लड़की की शादी का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना से पुलिस की जांच और बाल विवाह रोकथाम व्यवस्था पर सवाल ...और पढ़ें

    बालिका बधू (प्रतीकात्मक चित्र)

    बालिका बधू (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    1. सतना में डेढ़ माह से लापता नाबालिग का विवाह वीडियो वायरल।

    2. पुलिस की जांच और बाल विवाह रोकथाम पर उठे गंभीर सवाल।

    3. नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष किया जाएगा पेश।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र में 13 वर्ष छह माह की नाबालिग के लापता होने का मामला नया मोड़ ले चुका है। करीब डेढ़ महीने पहले दर्ज इस किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद अब मंदिर में उसकी शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है, जिसमें वह एक युवक के साथ वरमाला पहनते, फेरे लेते और मांग भरवाते दिखाई दे रही है।

    दर्ज कराई थी गुमशुदगी

    जानकारी के अनुसार, बरौंधा क्षेत्र के एक परिवार ने 11 मई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी करीब साढ़े 13 वर्ष की बेटी घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुए वीडियो में किशोरी मंदिर में युवक के साथ विवाह की रस्में निभाती दिखाई दे रही है।

    यह भी पढ़ें- जबलपुर: बरगी बांध का घटता जलस्तर खोल रहा 40 साल पुराना राज, पानी से बाहर आई डूबी मोटर बोट बनी आकर्षण का केंद्र

    पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

    वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच और बाल विवाह रोकथाम व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस नाबालिग को अब बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया जाएगा। उसके बयान और परिस्थितियों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    मामला पहले जानकारी में नहीं था। बरौंधा थाना प्रभारी से चर्चा के बाद जानकारी मिली है। बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और समिति के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
    - राजीव सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सतना

    खबरें और भी