Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शहडोल के सरकारी स्कूल में शराब पार्टी, Video वायरल होने के बाद पूर्व प्राचार्य पर उठे सवाल; शिक्षा विभाग ने बैठाई जांच

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 05:30 PM (IST)

    शहडोल के भुईबांध सरकारी स्कूल के पूर्व प्राचार्य का कार्यालय में शराब पीने का कथित वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गं ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भुईबांध स्कूल के पूर्व प्राचार्य का वीडियो वायरल।

    2. कार्यालय में शराब पीने के आरोप, जांच के आदेश।

    3. वीडियो पुराना बताया जा रहा, पर कार्रवाई तय।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। शहडोल जिले के सोहागपुर विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भुईबांध का एक कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बृजेशधार द्विवेदी कार्यालय के भीतर कुछ अन्य लोगों के साथ कथित रूप से शराब पीते दिखाई दे रहे हैं।

    विभागीय जांच के आदेश

    हालांकि शिक्षा विभाग का कहना है कि वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि जिस परिसर को शिक्षा और संस्कार का केंद्र माना जाता है, वहां इस तरह की गतिविधियां सामने आना बेहद चिंताजनक है और इससे विद्यार्थियों पर गलत संदेश जाएगा।

    लोगों ने यह भी सवाल उठाए हैं कि एक ओर प्रदेश सरकार नशा मुक्ति अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी विद्यालय परिसर से इस तरह का कथित वीडियो सामने आने से अभियान की गंभीरता पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

    पूर्व प्राचार्य के खिलाफ पहले भी शिकायतें

    स्थानीय नागरिकों का दावा है कि पूर्व प्राचार्य बृजेशधार द्विवेदी के खिलाफ पहले भी कई मामलों में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायतें की जा चुकी हैं। इनमें से कई प्रकरण अब भी लंबित बताए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    पुराना बताया जा रहा वीडियो

    संभागीय उपायुक्त जेपी यादव ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वीडियो कुछ माह पुराना बताया जा रहा है। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि वीडियो कब का है, उसमें दिखाई देने वाले लोग कौन हैं और घटना के समय उनकी क्या भूमिका थी।

    यह भी पढ़ें- MP के 1.85 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को राहत: एफपीपीपीए 3.91% से घटकर 1.11 प्रतिशत; जुलाई में कम आएगा बिल


    जांच के बाद होगी कार्रवाई

    उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है तो नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच में जुटा हुआ है।