Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सतना में आश्रम परिसर में बेखौफ टहलता दिखा बाघ, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, Video वायरल

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 05:55 PM (IST)

    सतना जिले के सरभंग मुनि आश्रम स्थित वृद्धा आश्रम में बुधवार रात एक बाघ परिसर में घूमता दिखा। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा ...और पढ़ें

    आश्रम परिसर में बाघ की चहलकदमी (वीडियो ग्रैब)

    आश्रम परिसर में बाघ की चहलकदमी (वीडियो ग्रैब)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सतना जिले के सरभंग मुनि आश्रम स्थित वृद्धा आश्रम में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आश्रम परिसर के भीतर एक बाघ को टहलते हुए देखा गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे बाघ बेखौफ अंदाज में आश्रम परिसर के रास्तों पर घूमता नजर आया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाघ बिना किसी डर के परिसर में चहलकदमी करता रहा। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी वृद्धजन या स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

    वन विभाग अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू

    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। वन विभाग ने आश्रम प्रबंधन और स्थानीय लोगों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतने, अनावश्यक बाहर न निकलने और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की सलाह दी है।

    जंगल से रिहायशी इलाके में पहुंचा बाघ

    प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बाघ आसपास के जंगल क्षेत्र से निकलकर रिहायशी इलाके की ओर आ गया है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियां देखी जा चुकी हैं, लेकिन वृद्धा आश्रम जैसे संवेदनशील स्थान पर बाघ की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'दूसरे के गाने सुने तो मर्डर...', कुमार सानू के जबरा फैन को हुआ 'वहम', तीन बार खुदकुशी की कोशिश, सिंगर ने मनोचिकित्सक से मांगी मदद

    वन विभाग द्वारा बाघ की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।