Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अजित पवार और फडणवीस को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे भुजबल', मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर राज्य सरकार पर बोला हमला

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 11:29 PM (IST)

    मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल मराठा आरक्षण के बारे में अपने बयानों से उप मुख्यमंत्री अजित पवा ...और पढ़ें

    अजित पवार और फडणवीस को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे भुजबलः मनोज जरांगे
    अजित पवार और फडणवीस को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे भुजबलः मनोज जरांगे

    HighLights

    1. जरांगे ने राज्य सरकार पर ओबीसी कोटा में मराठा समुदाय को पिछले दरवाजे से प्रवेश देने का लगाया आरोप
    2. भुजबल को कुछ समझ नहीं आ रहा है: जरांगे

    पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल मराठा आरक्षण के बारे में अपने बयानों से उप मुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

    राकांपा के अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट से हैं भुजबल

    भुजबल ने राज्य सरकार पर ओबीसी कोटा में मराठा समुदाय को पिछले दरवाजे से प्रवेश देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। भुजबल राकांपा के अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट से हैं।

    मनोज जरांगे ने क्या कहा?

    जालना के अंतरवाली सरती गांव में मीडिया से बात करते हुए जरांगे ने कहा कि भुजबल को कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस मुद्दे पर एक कानून, एक सरकार, एक समिति काम कर रही है, लेकिन भुजबल को अपनी ही सरकार पर संदेह है। वह उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

    उन्होंने दावा किया कि जिस भी पार्टी में वे शामिल होते हैं, उसे वह नुकसान पहुंचाते हैं। जरांगे ने कहा कि यदि भुजबल इस्तीफा देना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करना चाहिए, लेकिन मराठा आरक्षण के खिलाफ बात नहीं करनी चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Maratha Reservation Row: मराठा आरक्षण को लेकर होगा फिर से आंदोलन, मनोज जारांगे ने भूख हड़ताल का किया ऐलान