महाराष्ट्र में आतंकी संगठनों के साहित्य पर लगाम, कट्टरपंथ और जिहाद के महिमामंडन पर रोक
महाराष्ट्र सरकार ने जिहाद का महिमामंडन और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले आतंकी संगठनों के साहित्य पर प्रतिबंध लगा दिया है। ...और पढ़ें
-1786124343739_m.webp)
महाराष्ट्र सरकार ने जारी की अधिसूचना (फोटो-पीटीआई)
HighLights
महाराष्ट्र सरकार ने आतंकी साहित्य पर प्रतिबंध लगाया।
इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा जैसे संगठनों का साहित्य प्रतिबंधित।
कट्टरपंथ और जिहाद के महिमामंडन पर रोक।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने जिहाद का महिमामंडन और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले संगठन इस्लामिक स्टेट, इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रोविंस, हिजबुल मुजाहिद्दीन पीर पंजाल रेजिमेंट, अल-कायदा के साहित्य पर प्रतिबंध लगा दिया है।
गृह विभाग की ओर से छह अगस्त को जारी एक राजपत्र अधिसूचना में राज्य सरकार ने अधिकारियों को कट्टरपंथी साहित्य से जुड़ी पत्रिकाओं और किताबों को जब्त करने का भी निर्देश दिया।
महाराष्ट्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
अधिसूचना में कहा गया है कि पिछले साल मार्च में पुलिस और एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सरकार को सूचित किया था कि कुछ समाचार पत्रों, पुस्तकों, दस्तावेजों और अन्य सामग्री, जिनमें पेंटिंग और तस्वीरें भी शामिल हैं को जब्त किया जाना जरूरी है।
इससे भारत की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा तथा लोक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार इस बात से संतुष्ट है कि यह सामग्री आतंकी संगठनों से जुड़ी है।
इनमें आअएस, इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रोविंस (आइएसकेपी), हिजबुल मुजाहिद्दीन पीर पंजाल रेजिमेंट, अल-कायदा और ‘गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967’ की पहली अनुसूची में शामिल अन्य संगठन शामिल हैं।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: 'सोते समय भी नजर आता है शिवसेना पार्षद', पीड़ित डॉक्टर के वकील का दावा; बोले- अब भी सदमें में