यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में डूबे सीएम एकनाथ शिंदे, कार्यकर्ताओं के संग बजाया ढोल; देखें VIDEO
Ram Mandir अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। भारत समेत दुनियाभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस बीच महा ...और पढ़ें

HighLights
- सीएम एकनाथ शिंदे ने बजाया ढोल।
- टीवी पर देखा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम।
- मंत्रियों के साथ अयोध्या जा सकते हैं एकनाथ शिंदे।
पीटीआई, मुंबई। Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। भारत समेत दुनियाभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने श्री राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने पर खुशी जताई। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार ढोल बजाकर किया।
ढोल बजाकर किया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का स्वागत
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को टीवी पर देखा। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ढोल बजाकर राम मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्रतिष्ठा का जश्न मनाया।
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde plays 'Dhol' at the Kopineshwar temple in Thane after the Pran Pratishtha ceremony at Shri Ram Janmabhoomi in Ayodhya was completed. pic.twitter.com/SToBahXQOu
— ANI (@ANI) January 22, 2024
एकनाथ शिंदे करेंगे शोभा यात्रा में शिरकत
बताया जा रहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे आज दादर के शिवाजी पार्क से मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित भोईवाड़ा राम मंदिर तक निकलने वाली पांच किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में भी शिरकत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि वह मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे ने सोमवार सुबह अधिकारियों के साथ मंदिरों में सफाई अभियान भी चलाया था।
मंत्रियों के साथ अयोध्या जा सकते हैं एकनाथ शिंदे
सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को बताया था कि वह अपने मंत्रियों और विधायकों को दर्शन के लिए अयोध्या में राम मंदिर ले जाने की योजना बना रहे हैं। इसलिए वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।