Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में Dominos पिज्जा के 4 आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड, नियमों के उल्लंघन पर FDA का एक्शन

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 10:55 PM (IST)

    महाराष्ट्र FDA ने मुंबई और सतारा में डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। ...और पढ़ें

    Domino's के चार आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड

    Domino's के चार आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड

    HighLights

    1. महाराष्ट्र FDA ने डोमिनोज के चार आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित किए।

    2. तीन आउटलेट मुंबई में, एक सतारा जिले में स्थित है।

    3. खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं, जिनमें से तीन मुंबई में हैं।

    अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह कार्रवाई फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों के उल्लंघन के कारण की गई है।

    IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे की अगुवाई वाले FDA ने एक बयान में कहा कि चौथा आउटलेट पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित है।

    Domino's के चार आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में चेन रेस्तरां के खिलाफ स्पेशल ड्राइव के दौरान विले पार्ले वेस्ट, बोरीवली वेस्ट और घाटकोपर वेस्ट के R-सिटी मॉल में जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड के चलाए जा रहे डोमिनोज पिज्जा आउटलेट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    FDA ने बोरीवली आउटलेट में 15% नियमों का पालन न होने की बात पाई और खाने के स्टोरेज, तापमान की निगरानी, खाने की टेस्टिंग, साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल से जुड़े सुधारात्मक उपाय करने का निर्देश दिया।

    एफडीए ने कच्चे और पके हुए खाने के साथ-साथ शाकाहारी और मांसाहारी खाने को अलग-अलग रखने और साथ ही उपकरणों और बर्तनों की नियमित रूप से साफ-सफाई (सैनिटाइजेशन) करने को भी कहा।

    विले पार्ले आउटलेट में FSSAI लाइसेंस के डिस्प्ले, पीने के पानी, खाने के स्टोरेज, पेस्ट कंट्रोल और साफ-सफाई की सुविधाओं से जुड़ी कमियां पाई गईं।

    FDA ने इस आउटलेट को फ्रोजन फूड के तापमान की सही निगरानी, खाने और खाने-पीने से जुड़ी चीजों के अलावा अन्य सामान को अलग-अलग रखने, चूहों और कीड़ों से बचाव और हाथ धोने व साफ-सफई की पर्याप्त सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 5 वर्षों में 36,000 से अधिक निजी कंपनियां हुईं बंद, विपक्ष ने भ्रष्टाचार और सरकारी हस्तक्षेप को बताया जिम्मेदार