Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में मूसलाधार बारिश, नासिक में मंगलवार को बादल फटने की आशंका; हाई अलर्ट पर प्रशासन

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:22 PM (IST)

    मुंबई में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, मानखुर्द में इमारत ढहने से 6 सहित महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान चली गई है। ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र में भीषण बारिश

    महाराष्ट्र में भीषण बारिश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण पूर्वी उपनगर मानखुर्द में एक तीन मंजिला चाल अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

    इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में पूरे महाराष्ट्र में बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंगलवार को नासिक में बादल फटने और 300 मिमी. तक बरसात होने की आशंका भी जताई है।

    PTI07_06_2026_000235B

    मानखुर्द में इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत हुई

    मानखुर्द में रविवार देर शाम तीन मंजिला चाल ढहने के बाद घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए थे।

    इस दुर्घटना में छह लोग मारे गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और दमकल विभाग ने मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया था।

    सोमवार सुबह आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया है।

    दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री ने पांच-पांच रुपए मुआवजे की घोषणा की है। इस भीषण बारिश ने मायानगरी मुंबई की रफ्तार पर तो पूरी तरह ब्रेक लगा ही दिया है।

    PTI07_06_2026_000212B

    मुंबई-पुणे रेल, सड़क मार्ग बाधित, नासिक में अलर्ट

    भारी बारिश का सबसे बड़ा असर मुंबई और पुणे के बीच के संपर्क पर पड़ा है, जिससे दोनों शहरों के बीच रेल और सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। कर्जत के पास पहाड़ी खिसकने (भूस्खलन) से रेलवे ट्रैक पर भारी मलबा आ गया है।

    खबरें और भी

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली सभी रेल सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। ट्रैक से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश बाधा बनी हुई है।

    20260706146L

    सड़क यातायात की बात करें तो मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कुछ ही सप्ताह पहले आम जनता के लिए खोले गए नवनिर्मित 'मिसिंग लिंक' ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस अत्याधुनिक मार्ग की एक प्रमुख सुरंग के भीतर तेजी से पानी का रिसाव शुरू हो गया है।

    सुरंग के अंदर जलभराव और किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए लोक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस ने एहतियात के तौर पर इस नए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया है। एक्सप्रेसवे के पुराने मार्ग पर भी वाहनों को बेहद संभलकर चलने की हिदायत दी गई है।

    मिसिंग लिंक में भारी रिसाव के कारण विपक्ष को सरकार पर हमले का मौका भी मिल गया है। विपक्षी दल मिसिंग लिंक को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

    a9a92576dfe4404c8652734422df0ee0--0--c2776d7d8cea4604abcd354bc15929a1

    मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

    मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी और शहर के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने आज मुंबई के सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

    निजी कंपनियों से भी अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' की अनुमति देने की अपील की गई है। मुंबई के निचले इलाकों जैसे हिंदमाता, सायन, कूर्ला और अंधेरी में सड़कों पर कई फीट पानी जमा हो गया है।

    पिछले तीन दिन से बारिश के साथ चल रही 70 से 80 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही तेज हवा के कारण मुंबई 250 से ज्यादा पेड़ों के भी गिरने की खबर है। तीन दिन पहले एक स्कूल बस पर एक वृक्ष गिरने से एक बच्चे की जान जा चुकी है।

    PTI07_06_2026_000161A

    मुंबई की लाइफलाइन ठप 

    जलभराव के कारण मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह मीलों लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है, जिससे लोग घंटों से अपनी गाड़ियों में फंसे हुए हैं।

    PTI07_06_2026_000236B

    मुंबई से राजधानी दिल्ली के बीच चलनेवाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने नागरिकों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

    यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बारिश के चार दिन, चार हादसे और चार की मौत... पेड़ गिरने से करंट लगने तक BMC की खुली पोल

    यह भी पढ़ें- मुंबई में बारिश का कहर: 17 उड़ानें रद, 200 से ज्यादा फ्लाइट लेट; जमीन से आसमान तक यातायात ठप

    यह भी पढ़ें- VIDEO: मुंबई में बारिश का कहर, पत्ते की तरह गिर रहे पेड़; बाल-बाल बची महिलाओं का वीडियो वायरल