नरबलि, यौन शोषण और ठगी... SIT ने खोले नासिक के ढोंगी बाबा के कई राज
नासिक में स्वघोषित ज्योतिषी अशोक खरात के ठिकानों से एसआईटी जांच में 58 से अधिक अश्लील वीडियो, नकदी और संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। ...और पढ़ें

अशोक खरात पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और ठगी का आरोप(फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक स्वघोषित ज्योतिषी और तांत्रिक ने महिलाओं की आस्था और कमजोरियों का नृशंस फायदा उठाया। खुद को कैप्टन खरात, कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट और भविष्य देखने वाला बताने वाले अशोक खरात को पुलिस ने यौन शोषण, दुष्कर्म और ठगी के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है।
खरात को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। तलाशी के दौरान, पुलिस ने दो लैपटॉप, एक रिवॉल्वर और 21 जिंदा कारतूस जब्त किए, और पाया कि नासिक जिले के मिरगांव में उनका एक फार्महाउस है।
खरात के खिलाफ जांच औपचारिक रूप से 19 मार्च को SIT को सौंप दी गई थी। छापेमारी के दौरान सैकड़ों अश्लील वीडियो, नकदी, हथियार और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो एक बड़े आर्थिक और यौन शोषण नेटवर्क की ओर इशारा कर रहे हैं।
आस्था के नाम पर धोखा और शोषण
अशोक खरात घरेलू कलह, बीमारी या संतान सुख की कामना रखने वाले परिवारों, खासकर महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। वे तांत्रिक पूजा-पाठ और शुद्धिकरण के नाम पर महिलाओं को बुलाते और उनके साथ यौन शोषण करते थे।
पुलिस के अनुसार, उन्होंने कई महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर उनका शोषण किया। बाद में स्पाई कैमरों से बने वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का सिलसिला चलता था।
एक 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुरू हुई जांच में अब तक आठ मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अंधश्रद्धा विरोधी कानून शामिल हैं। हाल ही में दो और दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
खबरें और भी
छापेमारी में मिले चौंकाने वाले सबूत
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने खरात के ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें 58 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद हुए, जो विभिन्न महिलाओं के साथ घटनाओं को दिखाते हैं। इसके अलावा 8 लाख रुपये नकद, एक पिस्तौल और बड़ी मात्रा में संपत्ति संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए गए।
पुलिस को पांच नरबलि के संकेत भी मिले हैं। जब्त पिस्तौल की पांच गोलियां गायब होने से यह आशंका और मजबूत हुई है। फॉरेंसिक जांच चल रही है ताकि इन संकेतों की पुष्टि हो सके। खरात ने मात्र 10-12 वर्षों में 1500 करोड़ रुपये का बेनामी साम्राज्य खड़ा कर लिया।
महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
पुलिस के अनुसार, कई पीड़ित अभी भी सामने आने से डर रही हैं। एसआईटी ने अपील की है कि प्रभावित महिलाएं बिना डर के शिकायत दर्ज कराएं। अशोक खरात को अदालत में पेश किया गया और उनकी पुलिस हिरासत बढ़ाई गई है। जांच आगे बढ़ रही है और इस नरपिशाच के पूरे नेटवर्क को उजागर करने का प्रयास जारी है।
सीएम फडणवीस ने विधानसभा में दी जानकारी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा को बताया कि खरात को देश छोड़कर जाने से रोकने के लिए 10 मार्च को उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था, और उनके खिलाफ मामलों की जांच के लिए एक 'विशेष जांच दल' (SIT) का गठन किया गया था।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 मार्च को नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसे कनाडा कॉर्नर बिल्डिंग स्थित खरात के दफ्तर में बुलाया गया, पानी पिलाया गया, और बाद में उसके पति की जान लेने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया।