Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, डॉक्टर पर हमले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 05:45 PM (IST)

    ठाणे के डोंबिवली में एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर हमला करने के आरोप में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार किय ...और पढ़ें

    HighLights

    1. शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को किया गया गिरफ्तार

    2. सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ पर हमला

    3. हमले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई

    डिजिटल डेस्क, ठाणे। ठाणे के KDMC सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर और दूसरे मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट के आरोप में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार किया गया है।

    यह घटना 6 जुलाई की शाम डोंबिवली में कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KDMC) द्वारा चलाए जा रहे शास्त्री नगर अस्पताल में हुई।

    शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को किया गया गिरफ्तार

    पुलिस ने मंगलवार रात म्हात्रे और 5 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बुधवार को म्हात्रे को उसके घर से हिरासत में लिया गया।

    अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, घटना तब शुरू हुई जब डॉक्टर, सृष्टि बाविस्कर और वैभव सालुंखे ने एक नवजात शिशु के रिश्तेदारों के बच्चे को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

    अस्पताल का नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) भरा हुआ था और डॉक्टरों ने बच्चे की सही देखभाल की जरूरत का हवाला देकर उसे दूसरे अस्पताल जाने को कहा।

    हमले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई

    रिश्तेदारों ने म्हात्रे से को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वो अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए अस्पताल के वीडियो फ़ुटेज में म्हात्रे को एक महिला डॉक्टर के पीछे से आते हुए देखा जा सकता है, जो उस समय मोबाइल फोन पकड़े हुए थीं।

    म्हात्रे ने उस लेडी डॉक्टर पर हमला किया, जिससे उनका फोन गिर गया। इसके बाद म्हात्रे और उसके समर्थकों ने दूसरे स्टाफ सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोसिएल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

    यह भी पढ़ें- ठाणे के KDMC अस्पताल में कॉर्पोरेटर ने महिला डॉक्टर और स्टाफ को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना