Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टर पर हमले के आरोपी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को मिली जमानत, महाराष्ट्र आने पर लगा बैन

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 01:31 PM (IST)

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने डोंबिवली में डॉक्टर पर हमला करने के आरोपी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे और अन्य को सशर्त जमानत दे दी है। ...और पढ़ें

    डॉक्टर पर हमले के आरोपी  पार्षद रमेश म्हात्रे को मिली सशर्त जमानत (फाइल फोटो- PTI)

    डॉक्टर पर हमले के आरोपी पार्षद रमेश म्हात्रे को मिली सशर्त जमानत (फाइल फोटो- PTI)

    HighLights

    1. शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टर हमले में सशर्त जमानत मिली

    2. कोर्ट ने म्हात्रे को गोवा में रहने और हाजिरी लगाने का आदेश दिया

    3. आरोपियों को महाराष्ट्र में प्रवेश और गवाहों से संपर्क पर प्रतिबंध

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक महिला डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों पर हमला करने के आरोपी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे और अन्य दूसरे आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है।

    कोर्ट ने जमानत इस शर्त पर दी है कि आरोपी रमेश म्हात्रे गोवा के एक रिजॉर्ट में रहना होगा, जिसका पता कोर्ट को बताया गया है, उन्हें अंजुना पुलिस स्टेशन में हफ्ते के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को हॉजिरी दर्ज करानी होगी।

    कोर्ट ने रखी ये शर्त

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत के साथ निर्देश दिया है कि किसी भी आरोपी को गवाहों को सीधे या परोक्ष रूप से प्रभावित करने या पीड़ित डॉक्टरों से संपर्क करने की कोशिश नहीं करनी है। अदालत ने म्हात्रे को महाराष्ट्र से दूर रहने का आदेश दिया है।

    सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। इसके अलावा आरोपियों को जांच और मुकदमे के दौरान कल्याण-डोंबिवली और ठाणे जिले की सीमाओं में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। डॉक्टरों की सुरक्षा को देखते हुए इस मामले का मुकदमा फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।

    कहां रहेंगे म्हात्रे ?

    अदालत ने रमेश म्हात्रे को मुकदमे की सुनवाई लंबित रहने तक राज्य से बाहर उत्तरी गोवा के बागा-कलंगुट में टिटो लेन के पास स्थित एक 'नजरी रिसॉर्ट एंड लॉन्स' में रहने का आदेश दिया है।

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, यह मामला 6 जुलाई का है, जब कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में आने वाले शास्त्री नगर अस्पताल में एक नवजात शिशु को भर्ती कराया गया था, जिसे तुरंत एनआईसीयू बेड की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में बेड खाली नहीं होने की वजह से डॉक्टरों ने में एक नवजात शिशु को भर्ती कराया गया था, जिसे तुरंत एनआईसीयू बेड की जरूरत थी।

    खबरें और भी

    इसी बात को लेकर नाराज शिवसेना नेता रमेश म्हात्रे अपने समर्थकों के साथ अस्पताल में घुस गए। आरोप है कि रमेश म्हात्रे ने अपने साथियों के साथ मिलकर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और उन पर लात-घूंसों, कुर्सियों और फाइलों से जानलेवा हमला कर दिया।

    इस हमले की घटना कैमरे में कैद हो गई और इसको लेकर महाराष्ट्र के डॉक्टरों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें- शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, डॉक्टर पर हमले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन