Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maharashtra: नागपुर की बर्फ फैक्ट्री में धमाके से तीन घायल, गैस रिसाव से सांस लेने में हो रही दिक्कत

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 09:55 PM (GMT+05:30)

    महाराष्ट्र के नागपुर की एक फैक्ट्री में शनिवार की शाम सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से तीन कर्मचारी घायल हो गए। इस धमाके की वजह से फैक्ट्री की दीवार गिर ...और पढ़ें

    नागपुर की बर्फ फैक्ट्री में धमाके से तीन घायल (फोटो: एएनआई)
    नागपुर की बर्फ फैक्ट्री में धमाके से तीन घायल (फोटो: एएनआई)

    HighLights

    1. उप्पलवाड़ी एमआईडीसी इलाके की बालाजी फैक्ट्री में हुआ धमाका
    2. धमाके की वजह से फैक्ट्री की दीवार ढही, कई वाहन भी क्षतिग्रस्त

    एएनआई, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर की एक फैक्ट्री में शनिवार की शाम सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से तीन कर्मचारी घायल हो गए। इस धमाके की वजह से फैक्ट्री की दीवार गिर गई और आसपास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

    क्या है पूरा मामला?

    यह घटना नागपुर के उप्पलवाड़ी एमआईडीसी इलाके में स्थित बालाजी बर्फ फैक्ट्री की है, जहां पर शाम को तकरीबन साढ़े चार बजे सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से तीन कर्मचारी घायल हो गए।

    समाचार एजेंसी एएनआई ने एनएमसी नागपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बीपी चंदनखेड़े के हवाले से बताया कि अमोनिया गैस के रिसाव की वजह से फैक्ट्री की दीवार गिर गई और आसपास खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना की वजह से इलाके के निवासियों को सांस लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घायल कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से इलाज के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया गया।

    यह भी पढ़ें: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज सहित कई म्यूजियम को उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

    यह भी पढ़ें: कॉलेज के पास अवैध तरीके से रखे गए थे LPG 100 सिलेंडर, एक-एक कर फट गए 10 और फिर...

    खबरें और भी