Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर के पत्थरबाज की तरह पुणे में हत्या के आरोपियों को पुलिस ने कार के बोनट पर बैठाकर कराई परेड, मचा बवाल

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 12:51 PM (IST)

    पुणे के कटराज में पुलिस ने 17 वर्षीय लड़के की हत्या के तीन आरोपियों को कार के बोनट पर बिठाकर जुलूस निकाला। इस घटना ने सोशल मीडिया पर कानूनी और मानवाधि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पुणे पुलिस ने हत्या के आरोपियों को कार पर घुमाया।

    2. 17 वर्षीय लड़के की बेरहमी से हत्या के आरोप में गिरफ्तारी।

    3. घटना पर कानूनी और मानवाधिकारों की बहस छिड़ी।

    डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के कटराज इलाके का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कार के बोनट से बांधकर इलाके में उनका जुलूस निकाला। हालांकि इस दौरान आरोपियों का चेहरा ढक दिया गया था।

    इन आरोपियों को 17 साल के एक लड़के की बेरहमी से हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि दिन-दहाड़े उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद इलाके में फैले डर के माहौल को देखते हुए लोगों का भरोसा बहाल करने के लिए यह 'पब्लिक परेड' कराई गई थी।

    घटना के बाद छिड़ी बहस

    हालांकि, इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस तरह से सार्वजनिक रूप से घुमाना सही है या फिर यह कानूनी और मानवाधिकारों के मानकों के अनुरूप है।

    महिला ने आरोपियों की चप्पलों से की पिटाई

    वहीं, इस घटना को देखने के बाद एक महिला अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाई और आरोपियों को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से महिला पर काबू पाया और तीनों आरोपियों को पुलिस थाने लेकर चली गई।

    खबरें और भी

    बता दें कि 9 अप्रैल 2017 को जब जम्मू-कश्मीर के बड़गांव में उपचुनाव के दौरान हिंसक भीड़ और पत्थरबाजों से बचाव के लिए सेना की एक जीप के बोनट पर फारूक अहमद डार नामक व्यक्ति को 'ह्यूमन शील्ड' (मानव ढाल) के रूप में बांधकर घुमाया गया था

    यह भी पढ़ें: पुणे: 23 साल पहले हुई थी पिता की हत्या, बेटे ने आरोपी को उतार दिया मौत के घाट