Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pune: बीच सड़क पर धूं-धूं कर जली CNG कार, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू; कोई हताहत नहीं

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 10:58 AM (IST)

    पुणे अग्निशमन विभाग ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक कार बीच सड़क पर धूं-धूं कर के जल रही है और उसे बुझाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि कात्रज ...और पढ़ें

    बीच सड़क पर अचानक जल गई CNG कार
    बीच सड़क पर अचानक जल गई CNG कार

    एजेंसी, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के कात्रज चौक इलाके में आज सुबह एक सीएनजी से चलने वाली कार में अचानक आग लग गई। हालांकि, दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    घटना का वीडियो आया सामने

    दरअसल, पुणे अग्निशमन विभाग ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक कार बीच सड़क पर धूं-धूं कर के जल रही है और उसे बुझाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि कात्रज इलाके में सोमवार की सुबह एक कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

    मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

    6 लोगों की हुई मौत

    महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बीते बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कल्याण-अहमदनगर हाईवे पर महाराष्ट्र परिवहन की एसटी बस, ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत हो गई। रात करीब ढाई बजे एसटी बस, एक कार और एक ट्रैक्टर समेत तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Maharashtra: नागपुर की बर्फ फैक्ट्री में धमाके से तीन घायल, गैस रिसाव से सांस लेने में हो रही दिक्कत

    यह भी पढ़ें: IT कंपनी में काम करती थी युवती… दोस्त ने लॉज में बुलाकर मारी गोली, मामला जानकर पुलिस भी उलझी