विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Close: हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 145 और निफ्टी 84 अंक चढ़ा

Published: Mon, 15 Jul 2024 03:55 PM (IST)

Share Market Today आज शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने नए ...और पढ़ें

Share Market Close: हरे निशान पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट
Share Market Close: हरे निशान पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट

HighLights

  1. निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा।
  2. सेंसेक्स 80,664.86 अंक पर बंद हुआ।
  3. आईटी सेक्टर के शेयरों में गिरावट आई।

एजेंसी, नई दिल्ली। 15 जुलाई 2024 (सोमवार) को शेयर बाजार में तेजी का दौर देखने को मिला। आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी बरकरार रही। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी ने नए ऑल-टाइम हाई को टच कर लिया।

सेंसेक्स 145.52 अंक या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 80,664.86 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 84.55 अंक या 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 24,586.70 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ।

आज आईटी के अलावा बाकी सभी सेक्टर में शानदार तेजी देखने को मिली है। ऑटो, फार्मा, रियल्टी, ऑयल एंड गैस सेक्टर इंडेक्स 1 से 3 फीसदी चढ़ें हैं। बीएसई मिडकैप में 1 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.2 फीसदी की तेजी आई।

आगामी केंद्रीय बजट को लेकर बाजार को सकारात्मक उम्मीदें है। इसके अलावा मजबूत एफआईआई इनफ्लो और आईटी सेक्टर के उम्मीद से बेहतर नतीजों से बाजार में तेजी आने की उम्मीद है। इसके अलावा पीएसयू बैंकों के शुरुआती नतीजों ने पीएसयू में एक मजबूत रैली शुरू कर दी है।

विनोद नायर, अनुसंधान प्रमुख, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज

ये शेयर रहे टॉप गेनर

निफ्टी के शेयरों में ओएनजीसी, श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज ऑटो और एसबीआई के शेयर लाभ के साथ बंद हुए, जबकि एलटीआईमाइंडट्री, एशियन पेंट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर टॉप लूजर रहे।

सेंसेक्स के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, मारुति और आईटीसी के शेयर टॉप गेनर रहे। वहीं दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल और शंघाई ऊंचे स्तर पर बंद हुए जबकि हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,021.60 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढ़कर 85.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- POTD vs Bank FD: पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में मिलता है बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

ऑल-टाइम लो पर भारतीय करेंसी

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय करेंसी 83.53 पर खुली और अंत में डॉलर के मुकाबले 83.62 (अनंतिम) के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुई, जो इसके पिछले बंद से 11 पैसे कम है। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.51 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- SBI Loan Rates: एसबीआई से लोन लेना हुआ महंगा, बैंक ने ब्याज दरों में किया इजाफा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।