विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Closing: लगातार तीसरे दिन बाजार में रही गिरावट, सेंसेक्स 542 और निफ्टी 144 अंक टूटकर बंद

By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
Published: Thu, 03 Aug 2023 04:53 PM (IST)

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 3 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज फिर लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में गिरावट ...और पढ़ें

Share Market Closing: Sensex closed down by 542 and Nifty by 144 points
Share Market Closing: Sensex closed down by 542 and Nifty by 144 points

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 3 अगस्त को शेयर बाजार एक बार फिर से लाल निशान पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जब बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। आज सेंसेक्स 542.10 अंक गिरकर 65,240.68 पर बंद हुआ। निफ्टी 50, आज 144.90 अंक गिरकर 19,381.65 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी आज 482 अंक टूटकर 44,513 पर बंद हुआ। गिरावट के बीच आज BSE मिड और स्मॉल कैप के शेयरों में तेजी देखने को मिली। BSE मिड कैप 41 अंक चढ़कर 29,967 पर बंद हुआ तो वहीं BSE स्मॉल कैप 80 अंक चढ़कर 34,841 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर

इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और पावर ग्रिड आज टॉप गेनर रहे।

वहीं टाइटन, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक आज टॉप लूजर रहे।

निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर

अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, आईसर मोटर्स, डीविस लैब, इंफोसिस, ग्रासिम, सन फार्मा, एनटीपीसी, LTIMindtree, पावर ग्रिड कॉर्प, JSW स्टील के शेयर आज टॉप गेनर रहे।

वहीं यूपीएल, टाटाइन, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिन्सर्व, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, एचडीएफसी लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई के शेयर टॉप लूजर रहे।

कैसा रहा अन्य बाजारों का हाल?

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए जबकि शंघाई हरे निशान में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

फिच रेटिंग्स द्वारा अमेरिकी सरकार की क्रेडिट रेटिंग में एक स्तर की कटौती के बाद बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

सस्ता हुआ कच्चा तेल

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत गिरकर 82.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कल यानी बुधवार को 1,877.84 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

13 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सर्विस सेक्टर

एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार भारत के सर्विस सेक्टर में वृद्धि जुलाई में 13 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मांग की स्थिति में पर्याप्त सुधार और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में तेजी के कारण नए कारोबार और उत्पादन में सबसे मजबूत वृद्धि हुई है।