विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: शेयर बाजार ने फिर दर्ज किया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स-निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

Published: Tue, 16 Jul 2024 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2024 12:25 PM (IST)

Share Market Today 16 जुलाई 2024 को शेयर बाजार ने तेजी के साथ शुरूआत करी है। बाजार में जारी लगातार ...और पढ़ें

Share Market Open: बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स- निफ्टी
Share Market Open: बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स- निफ्टी

HighLights

  1. हरे निशान पर बाजार खुला
  2. रुपया 4 पैसे चढ़ा है।
  3. 17 जुलाई को शेयर बाजार बंद रहेगा।

एजेंसी, नई दिल्ली। 16 जुलाई 2024 (मंगलवार) को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार किया है। कंपनियों द्वारा जारी तिमाही नतीजों का असर स्टॉक मार्केट पर देखने को मिल रहा है।

आज सेंसेक्स 117.38 अंक या 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 80,782.24 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 43.20 अंक या 0.18 फीसदी चढ़कर 24,629.90 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

11 बजे के करीब बीएसई सेंसेक्स 233.44 अंक चढ़कर 80,898.30 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 74.55 अंक बढ़कर 24,661.25 के नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया।

टॉप गेनर स्टॉक

सेंसेक्स कंपनियों में भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट देखी गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत गिरकर 84.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,684.78 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

यह भी पढ़ेंं- Paytm ने SEBI की चेतावनी पर कही ये बात, नियमों का पालन करने में कंपनी देगी खास ध्यान

रुपये में हल्की तेजी

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.59 पर खुला और शुरुआती सौदों में ग्रीनबैक के मुकाबले 83.57 पर कारोबार कर रहा था, जो अपने पिछले बंद स्तर से 4 पैसे की वृद्धि दर्शाता है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 83.61 पर आ गया।

यह भी पढे़ं- ITR Filing: आईटीआर फाइल करने से पहले जानें कौन-कौन से डिडक्शन कर सकते हैं क्लेम

कल नहीं खुलेगा बाजार

शेयर बाजार 17 जुलाई 2024 (बुधवार) को मुहर्रम के मौके पर बंद रहेगा। इसका मतलब है कि शेयर बाजार के निवेशक कल सेंसेक्स और निफ्टी से कोई शेयर की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।