Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand TET 202 : 21 अप्रैल से आवेदन शुरू, मौका न चूकें; योग्यता, उम्र सीमा और जरूरी नियम

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 10:03 AM (IST)

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए आवेदन 21 अप्रैल से 21 मई तक चलेंगे। यह परीक्षा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक बनने हेतु पात ...और पढ़ें

    शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए करें 21 अप्रैल से अप्लाई। (फोटो: एआई जेनरेटेड)

    शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए करें 21 अप्रैल से अप्लाई। (फोटो: एआई जेनरेटेड)

    HighLights

    1. JTET 2026 आवेदन 21 अप्रैल से 21 मई तक चलेंगे।

    2. आरक्षित वर्ग और पारा शिक्षकों को आयु सीमा में छूट।

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी।

    यह परीक्षा राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों (प्राथमिक कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8) में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

    राज्य सरकार ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2026 के तहत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित योग्यता, पाठ्यक्रम, भाषा और अन्य मानदंड परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    • आवेदन शुरू : 21 अप्रैल 2026
    • अंतिम तिथि : 21 मई 2026

    पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना

    जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में विज्ञापन संख्या 30/2024 के तहत आवेदन किया था, उन्हें भी दोबारा आवेदन करना अनिवार्य होगा। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    उन्हें नए नियमों के अनुसार:

    • भाषा-2 का चयन करना होगा
    • पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपडेट करनी होगी

    शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता

    प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) के शिक्षकों के लिए योग्यता अधिसूचना संख्या 487 (दिनांक 26.03.2026) में निर्धारित है।

    आरक्षित वर्ग को राहत

    जैक की ओर से प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।

    ट्रेनिंग कर रहे अभ्यर्थियों को भी मौका

    जो अभ्यर्थी निर्धारित प्रशिक्षण की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

    शर्त यह है कि:

    1. अंतिम अंकपत्र निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा
    2. परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने से पहले सत्यापन करना होगा

    इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के दिशा-निर्देश तथा उच्चतम न्यायालय के आदेश भी प्रभावी होंगे।

    जरूरी नियम

    • आवेदन करने से पात्रता स्वतः प्रमाणित नहीं होगी।
    • अंतिम सत्यापन नियुक्ति के समय जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा किया जाएगा।
    • अभ्यर्थी अपने अंक सुधार के लिए एक से अधिक बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

    आयु सीमा

    न्यूनतम आयु : 21 वर्ष (1 अगस्त 2026 तक)
    अधिकतम आयु : राज्य सरकार के नियमानुसार

    खबरें और भी

    विशेष छूट

    • पारा शिक्षकों को सेवा अवधि के बराबर छूट (अधिकतम 58 वर्ष तक)
    • 2016 से 2026 के बीच परीक्षा अंतराल को देखते हुए अधिकतम 9 वर्ष की आयु छूट

    क्यों जरूरी है JTET?

    JTET पास करना झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता है। यह परीक्षा केवल पात्रता तय करती है, नियुक्ति नहीं देती।

    अभ्यर्थियों के लिए सलाह

    • आवेदन से पहले नियमावली ध्यान से पढ़ें
    • भाषा चयन में सावधानी बरतें
    • सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
    • अंतिम तिथि का इंतजार न करें

    यह भी पढ़ें- झारखंड में बीएड-एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ी

    यह भी पढ़ें- झारखंड में 45 शोध प्रस्तावों को मंजूरी: बंद खदानों के पानी से बिजली, बांस किसानों को AI बाजार