Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 20 Exam 2025: कल होगा AIBE 20 एग्जाम, यहां देखें परीक्षा में जाने से पहले जरूरी गाइडलाइंस

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 12:09 PM (IST)

    बीसीआई की ओर से कल यानी 30 नवंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में AIBE 20 परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, व ...और पढ़ें

    AIBE 20 Exam 2025: यहां देखें पूरी डिटेल्स।

    AIBE 20 Exam 2025: यहां देखें पूरी डिटेल्स।

    HighLights

    1. कल होगी AIBE 20 परीक्षा।

    2. एक शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से कल यानी 30 नवंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 20 आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा कल विभिन्न परीक्षा केंद्रों में एक शिफ्ट में दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार (AIBE) 20 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा केंद्र में जाने से पहले जरूरी दस्तावेज और बीसीआई द्वारा जारी की गई जरूरी दिशा निर्देशों को अवश्य पढ़ लें, ताकि परीक्षा वाले दिन अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।

    aibe exam

     

    एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं

    जो उम्मीदवार कल ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में शामिल होने वाले हैं, वे अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। बगैर एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपनी पासपोर्ट साइज फोटो व पहचान-पत्र भी जरूर साथ लेकर जाएं।

    परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करने का समय

    बीसीआई की ओर से कल (AIBE) 20 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उन सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सुबह 11:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इसके साथ ही 1:15 बजे के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को प्रत्येक घंटे के लिए अतिरिक्त 20 मिनट का समय दिया जाएगा।

    इन चीजों पर मनाही

    बीसीआई की ओर जारी गाइडलाइंस के मुताबिक परीक्षा वाले दिन मोबाइल फोन, डिजिटल या स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किताबें और नोट्स आदि पर सख्त मनाही है। ऐसे में परीक्षा वाले दिन यदि कोई उम्मीदवार अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े जाते हैं, तो उन्हें बोर्ड की ओर से तुरंत प्रतिबंधित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: SSC Stenographer Result 2025: स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी और डी परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड