Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Army Agniveer Admit Card Date: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस डेट से कर सकेंगे डाउनलोड, परीक्षा 1 जून से

    Updated: Wed, 06 May 2026 10:25 AM (GMT+05:30)

    इंडियन आर्मी की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Army Agniveer CEE 2026 Admit Card) 15 मई को जारी कर दिए जायेंग ...और पढ़ें

    Army Agniveer CEE Admit Card 2026

    Army Agniveer CEE Admit Card 2026

    HighLights

    1. इंडियन आर्मी सीईई 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 15 मई को होंगे जारी।

    2. 1 से 15 जून तक आयोजित होंगी परीक्षाएं।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर दी गई सूचना के मुताबिक आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। सभी आवेदनकर्ता प्रवेश पत्र आते ही ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

    Email पर भी भेजा जायेगा लिंक

    इंडियन आर्मी की ओर से एडमिट कार्ड का लिंक अभ्यर्थियों द्वारा फॉर्म में दर्ज की गई रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा जायेगा। मेल आते ही आप सीधे उस लिंक पर क्लिक करके सीधे हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

    रद हुए फॉर्म की फीस भी 15 मई को हो जाएगी वापस

    ऐसे उम्मीदवार जिनका एप्लीकेशन फॉर्म किसी कारणवश रद कर दिया गया है उनकी फीस 15 मई को वापस कर दी जाएगी। राशि उसी खाते में वापस होगी जहां से काटी गई है। ऐसे में अगर किसी उम्मीदवार ने कैफे से फॉर्म भरा है तो वे वहीं से अपनी फीस को वापस पा सकते हैं।

    वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

    • इंडियन आर्मी सीईई एडमिट कार्ड 2026 आते ही सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आवेदनकर्ताओं को लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
    • इसके बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
    Army Agniveer Admit Card Date

    एडमिट कार्ड के साथ केंद्र पर पहचान पत्र लेकर जाएं साथ

    इंडियन आर्मी भर्ती परीक्षा में भाग लेने जा रहे सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। आईडी कार्ड के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट का प्रयोग किया जा सकता है। एग्जाम का आयोजन 1 जून से लेकर 15 जून 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- District Court Vacancy 2026: कानपुर जिला न्यायालय में स्वीपर के पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास कर सकते हैं अप्लाई