CBSE 12th Supplementary Admit Card 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

CBSE 12th Supplementary Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की ओर से कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो छात्र सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर अपना नाम और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर CBSE 12th Supplementary Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
CBSE 12th Supplementary Admit Card 2026 Direct Link
कब होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, कुछ विषयों के लिए परीक्षा केवल 2 घंटे यानी सुबह 10.20 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
खबरें और भी