10th Class Result 2026 CBSE declared: सीबीएसई 10वीं 2nd बोर्ड रिजल्ट जारी, इन 6 तरीकों से किया जा सकता है चेक
सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं 2nd बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन के साथ ही SMS एवं फोन करके भी परिणाम चेक ...और पढ़ें

CBSE 10th Class 2nd board exam Result 2026 OUT
HighLights
सीबीएसई 2nd बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार खत्म।
15 से 21 मई तक परीक्षाएं हुई थीं आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई क्लास 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले लाखों छात्रों के साथ ही उनके माता-पिता को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार था जो आज यानी 18 जुलाई को खत्म हो गया है। 2nd बोर्ड एग्जाम रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। परीक्षाओं का आयोजन 15 से 21 मई तक करवाया गया था।
इन 6 तरीकों से रिजल्ट किया जा सकता है चेक
सीबीएसई बोर्ड क्लास 10th रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स या उनके अविभावक 6 तरीकों से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
1- सीबीएसई की वेबसाइट
सीबीएसई द्वारा नतीजे जारी होते ही आप सीधे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। दोनों ही साइट पर रिजल्ट ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा। इसके लिए आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन जैसे डिटेल दर्ज करनी होगी।
CBSE 10th 2nd Board Result Link
2- डिजीलॉकर वेबसाइट एवं एप
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in या इसके एप का उपयोग करके भी परिणाम की जांच की जा सकती है।
3- Umang
छात्र या अविभावक Umang App का इस्तेमाल करके भी सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
4- SMS से चेक किया जा सकता रिजल्ट
जिन छात्रों या उनके माता पिता के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वे कीपैड फोन का इस्तेमाल करके स्वयं ही एसएमएस से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में cbse10 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा।
5- IVRS से से प्राप्त किया जा सकेगा परिणाम
छात्र चाहें तो सीधे निर्धारित नंबर पर फोन करके IVRS के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए नंबर 24300699 और दिल्ली के बाहर के छात्रों को 011-24300699 पर फोन करना होगा।
खबरें और भी
6- इन सबके अलावा छात्र या स्टूडेंट्स एसएमएस ऑर्गेनाइज एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।