Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 10th Second Board Result 2026: ये रहा सीबीएसई फेज-2 एग्जाम रिजल्ट चेक करने का लिंक, 96.78% स्टूडेंट्स पास

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:41 PM (IST)

    सीबीएसई कक्षा 10वीं फेज 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप इस पेज या ऑफिशियल वेबसाइट/ डिजीलॉकर से परिणाम की जांच कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    CBSE Class 10 second board results declared

    CBSE Class 10 second board results declared

    HighLights

    1. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी।

    2. डायरेक्ट इस पेज से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 6.68 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब 2026 की मुख्य और दूसरी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को मिलाकर कुल पास प्रतिशत छात्र-छात्राएं 96.78% उत्तीर्ण हुए हैं।

    वेबसाइट के साथ ही एप से चेक किया जा सकता है परिणाम

    सीबीएसई बोर्ड दसवीं 2nd बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट- cbse.gov.in, results.cbse.nic.in एवं डिजीलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in से चेक किया जा सकता है। साइट के साथ ही परिणाम Umang एवं Digilocker एप के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है।

    केवल 4 स्टेप्स में मार्कशीट करें डाउनलोड

    • स्टेप 1: सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
    • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    • स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
    • स्टेप 4: अब स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

    CBSE 10th Second Board Result 2026

    cbse

    2nd परीक्षा में कम अंक आने पर मुख्य परीक्षा के अंक होंगे फाइनल

    छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि 2nd बोर्ड एग्जाम में अगर किसी विषय में छात्र के अंक पहली यानी मुख्य परीक्षा से कम आते हैं तो उन्हें परेशान नहीं होना है। ऐसे स्थिति में दोनों परीक्षाओं में बेस्ट अंक फाइनल माने जायेंगे। ऐसे में फाइनल मार्कशीट में मुख्य परीक्षा के अंकों को अंतिम माना जायेगा।
    रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट सभी छात्रों के स्कूलों में भेज दी जाएगी। नतीजे आने के कुछ दिन बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल में क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके अपनी ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 10th Class Result 2026 CBSE: सीबीएसई 10वीं 2nd बोर्ड रिजल्ट जारी, इन 6 तरीकों से किया जा सकता है चेक