Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 2nd Board Result 2026: फाइनल मार्कशीट में जुड़ेंगे किस परीक्षा के नंबर? कहां से होगी प्राप्त, जानें सब-कुछ

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:08 AM (GMT+05:30)

    सीबीएसई द्वारा क्लास 10th 2nd बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रेगुलर स्टूडेंट्स को मार्कशीट उनके स्कूल से प्राप्त होगी वहीं प्राइवेट छात्रों ...और पढ़ें

    CBSE Class 10th 2nd Board Result 2026

    CBSE Class 10th 2nd Board Result 2026

    HighLights

    1. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की फाइनल मार्कशीट में बेस्ट ऑफ 2 अंक होंगे दर्ज।

    2. रेगुलर स्टूडेंट्स ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से कर सकेंगे प्राप्त।

    3. प्राइवेट स्टूडेंट्स को मार्कशीट रजिस्टर्ड पते पर भेजी जाएगी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्य बोर्ड परीक्षा एवं 2nd बोर्ड एग्जाम को मिलाकर ओवरऑल 96.78% स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है। अब छात्रों को जल्द ही मार्कशीट (Mark Sheet-cum-Passing Certificates) उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

    कहां से मिलेगी मार्कशीट

    सीबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रेगुलर स्टूडेंट्स को पासिंग सर्टिफिकेट (ओरिजिनल मार्कशीट) उनके स्कूल से मिलेगी। इसके अलावा प्राइवेट स्टूडेंट्स को मार्कशीट उनके रजिस्टर्ड पते पर भेजी जाएगी। जो प्राइवेट स्टूडेंट्स दिल्ली ईस्ट व दिल्ली वेस्ट रीजन से हैं वे जहां उन्होंने परीक्षा दी थी उस सेंटर पर जाकर ओरिजिनल पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

    फाइनल मार्कशीट में जुड़ेंगे किस परीक्षा के अंक

    सीबीएसई द्वारा सभी विषयों में बेस्ट ऑफ 2 प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उदाहरण के लिए 2nd बोर्ड एग्जाम में अगर किसी विषय में छात्र के अंक पहली यानी मुख्य परीक्षा से कम आते हैं तो उन्हें परेशान नहीं होना है। ऐसे स्थिति में दोनों परीक्षाओं में बेस्ट अंक फाइनल माने जायेंगे। ऐसे में फाइनल मार्कशीट में मुख्य परीक्षा के अंकों को अंतिम माना जायेगा। 

    रिजल्ट विवरण 

    सीबीएसई द्वितीय बोर्ड परीक्षा के आंकड़े निम्नलिखित हैं-

    क्र. सं. विवरण संख्या
    1 द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स 6,64,027
    2 द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 में उपस्थित (Appeared) स्टूडेंट्स 6,63,777
    3 सुधार (Improvement) के लिए उपस्थित होने वाले छात्र  5,13,955
    4 मुख्य परीक्षा की तुलना में अपने प्रदर्शन में सुधार करने वाले छात्र

    3,08,095


    (59.95%)

    5 कम्पार्टमेंट (Compartment) परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की सांख्य 1,49,822
    6 कम्पार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण (Passed) होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या

    78,503


    (52.40%)*

    7 मुख्य और द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों को मिलाकर Overall pass percentage 96.78%

    जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक करवाया गया था वहीं 2nd बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई 2026 तक आयोजित की गई थीं। 

    यह भी पढ़ें- CBSE 10th Second Board Result 2026: ये रहा सीबीएसई फेज-2 एग्जाम रिजल्ट चेक करने का लिंक, 96.78% स्टूडेंट्स पास

    खबरें और भी