DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी 2nd CSAS Allocation 25 जुलाई को होगा जारी, इस डेट तक ले पाएंगे दाखिला
डीयू की ओर से 2nd राउंड एडमिशन के लिए अलॉटमेंट लिस्ट 25 जुलाई को जारी की जाएगी। सीटें रिक्त रहने पर तीसरी लिस्ट भी जारी होगी। ...और पढ़ें

DU second UG CSAS allocation list
HighLights
डीयू एडमिशन 2nd राउंड लिस्ट 25 जुलाई को होगी जारी।
28 जुलाई तक लेना होगा प्रवेश।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से पहले राउंड की एडमिशन प्रक्रिया खत्म होने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। 2nd राउंड एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) 25 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया जायेगा। जिन छात्रों को दूसरे चरण में सीट अलॉट होगी उनको तय तिथियों में सीट स्वीकार करके संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
राउंड-2 एडमिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स
- राउंड 2 सीट अलोकेशन जारी होने की तिथि: 26 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे
- छात्रों द्वारा आवंटित सीट स्वीकार करने की तिथि: 25 से 26 जुलाई 2026 रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक
- कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों को वेरिफाई एवं अप्रूव करना: 25 जुलाई रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 27 जुलाई 2026 तक
- स्टूडेंट्स द्वारा ऑनलाइन फीस जमा करने की डेट 28 जुलाई 2026 रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक
63,756 सीटों पर हो चुका दाखिला
डीयू की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक DU ने एडमिशन का पहला राउंड पूरा कर लिया है जिसके तहत 63,756 सीटों पर एडमिशन हो गया है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, 15,265 उम्मीदवारों ने 'सीट फ्रीज' का विकल्प चुना, जबकि 48,153 ने 'अपग्रेड' का विकल्प चुना। 28 जुलाई से डीयू में क्लासेज स्टार्ट हो जाएंगी।
अलोकेशन लिस्ट कैसे कर सकेंगे चेक
डीयू 2nd अलॉटमेंट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जाना होगा। सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा इसके बाद अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। अब आप इसमें अपना नाम चेक कर सकेंगे।
सीटें रिक्त रहने पर तीसरी लिस्ट भी होगी जारी
दो राउंड की एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर संस्थानों में सीटें रिक्त रहती हैं तो तीसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी। ऐसे में जिन छात्रों को 2nd राउंड में सीट न मिले वे परेशान न हों और तीसरी लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।