Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DU CSAS Phase 2 CutOff: दिल्ली यूनिवर्सिटी 2nd राउंड एडमिशन के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, अब इस डेट तक ले सकते हैं दाखिला

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 09:44 AM (IST)

    दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट एवं कटऑफ जारी कर दिया गया है। छात्र इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कटऑफ एवं सीट अलॉटमेंट चेक क ...और पढ़ें

    Delhi University 2nd allocation and cutoff

    Delhi University 2nd allocation and cutoff

    HighLights

    1. डीयू 2nd राउंड एडमिशन के लिए कटऑफ एवं सीट अलोकेशन जारी।

    2. 29 जुलाई तक फीस जमा करने का मौका।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से 2nd राउंड एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है उनको अब आज यानी 27 जुलाई रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद जो स्टूडेंट्स सीट स्वीकार करेंगे वे 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा करके अपनी सीट को पक्का कर एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।

    रिवाइज्ड शेड्यूल जारी

    आपको बता दें कि पहले 26 जुलाई तक सीट स्वीकार करने और 28 जुलाई तक फीस जमा करने का मौका दिया गया था। लेकिन, इसमें अब चेंजेस किये गए हैं। अब छात्र 27 जुलाई तक सीट स्वीकार कर सकते हैं और 29 जुलाई तक फीस जमा करके सीट को पक्का कर सकते हैं।  

    24814 नए छात्रों को मिली सीट

    यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दूसरे राउंड में कुल 24,814 नए अलॉटमेंट हुए हैं। उम्मीदवारों को अपना डैशबोर्ड चेक करना होगा और रविवार 27 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक अपने अलॉटमेंट को स्वीकार (ACCEPT) करना होगा। दूसरे राउंड में 30,682 उम्मीदवारों का अपग्रेड हुआ और 15,265 उम्मीदवारों ने अपनी सीट फ्रीज करने के लिए आवेदन किया था।

    2nd राउंड कटऑफ भी जारी

    डीयू की ओर से 2nd राउंड सीट अलोकेशन के साथ ही कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि कटऑफ कैटेगरी, कॉलेज सहित अन्य बातों को ध्यान में रखकर जारी हुआ है। आप नीचे कटऑफ के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके कॉलेज और वर्ग के अनुसार कटऑफ स्कोर चेक कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    DU Second round Cutoff PDF

    सीट अलॉटमेंट इस प्रकार से कर सकते हैं चेक

    डीयू 2nd अलॉटमेंट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जाना होगा। सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा इसके बाद अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। अब आप इसमें अपना नाम/ सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    DU CSAS Phase 2 2nd allocation Link

    यह भी पढ़ें- आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी, 5 बार सांसद बनने के साथ कई मंत्रालयों के लिए कर चुके काम