Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    EMRS Exam City Slip 2025 Out: टीचिंग और नॉन-टीचिंग परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 03:58 PM (IST)

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स ...और पढ़ें

    EMRS Exam City Slip 2025 Out: इस दिन होगी परीक्षा।

    EMRS Exam City Slip 2025 Out: इस दिन होगी परीक्षा।

    HighLights

    1. इस परीक्षा के जरिये कुल 7267 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

    2. जल्द ही जारी होगा एडमिट कार्ड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की ओर से टीचिंग और नॉन-टीचिंग की लिखित पीरक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और एग्जाम सिटी स्लिप का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।

    exam city slip

     

    EMRS Exam City Slip 2025 Out: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

    आज यानी 29 नवंबर को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

    • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
    • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
    • अब 'EMRS Exam City Slip 2025' लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
    • लॉगिन करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
    emrs 2

     

    इस दिन होगी परीक्षा

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की ओर से परीक्षा का आयोजन 13, 14, 21 दिसंबर, 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए टियर-2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 7267 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा, EMRS की ओर से परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

    पद से संबंधित परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने पद से संबंधित एग्जाम शेड्यूल देख व डाउनलोड कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: AIBE 20 Exam 2025: कल होगा AIBE 20 एग्जाम, यहां देखें परीक्षा में जाने से पहले जरूरी गाइडलाइंस

    खबरें और भी