Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HBSE 12th Result 2026 Link: हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट यहां से करें चेक, 84.67% छात्र पास, दीपिका ने किया टॉप

    Updated: Wed, 13 May 2026 09:15 AM (GMT+05:30)

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा 12वीं क्लास का रिजल्ट 12 मई को जारी कर दिया गया है। नतीजे बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार की उपस्थिति में प्रेस क ...और पढ़ें

    Haryana Board Senior Secondary Result 2026 OUT

    Haryana Board Senior Secondary Result 2026 OUT

    HighLights

    1. हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी।

    2. 12वीं के बाद आएगा 10th क्लास का रिजल्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी यानी कि 12th बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार की द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12 मई को 12वीं क्लास के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा के साथ ही टॉपर्स लिस्ट, पास पर्सेंटेज, लड़के एवं लड़कियों के प्रदर्शन सहित अन्य डिटेल भी साझा की गई है।

    वेबसाइट पर एक्टिव हुआ लिंक

    हरियाणा बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे होने के बाद डायरेक्ट लिंक BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर एक्टिव हो गया है। इसके बाद आप नीचे दी जा रही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. Haryana Board 12th Result 2026 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करना होगा।
    2. वेबसाइट के होम पेज पर 12th रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    3. अब आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    4. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं।
     

    कैसा रहा रिजल्ट 

    इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 12th का पास पर्सेंटेज 84.67% दर्ज किया गया है। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97% रहा है वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 81.45 फीसदी दर्ज किया गया है। 
     
    BSEH Class 12 Toppers List 2026

    आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स

    रैंक नाम कुल अंक
    पहला स्थान दीपिका  499/500
    दूसरा स्थान उदिता  498/500
    तीसरा स्थान योगिता और मुस्कान  497/500


    साइंस स्ट्रीम टॉपर्स

    रैंक
    नाम कुल अंक
    पहला स्थान वंशिका महाजन  494/500
    दूसरा स्थान सिमरन, अमन और शुभम  493/500
    तीसरा स्थान मंजु  492/500

    कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स

    रैंक  नाम कुल अंक 
    पहला स्थान तमन्ना और जानवी  494/500
    दूसरा स्थान तनीशा, भावना और कामाक्षी  493/500
    तीसरा स्थान लक्ष्य कुमार, धृति, अंशिका, स्नेहा, भारती और नवनीत   

    फेल स्टूडेंट्स इस तरीके से हो सकेंगे पास

    हरियाणा बोर्ड 12th परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रैक्टिकल एवं थ्योरी एग्जाम में अलग-अलग न्यूतनम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा। हालांकि, एक विषय में फेल होने पर 5 अंकों का ग्रेस देकर भी छात्रों को पास किया जायेगा। इसके अलावा अगर छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं तो उनके लिए बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन करवाया जायेगा।
    सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद लिए जायेंगे। इसके बाद आप दोबारा एग्जाम देकर इसी साल परीक्षा को पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026 Live: डिजीलॉकर एवं results.cbse.nic.in पर मिलेगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का लिंक, इंतजार कभी भी होगा खत्म

    खबरें और भी