Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HBSE Result 2026 Class 10: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट होगा जारी, लिंक bseh.org.in पर एक्टिव, डाउनलोड करें मार्कशीट

    Updated: Thu, 14 May 2026 01:01 PM (IST)

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा द्वारा Haryana Board Result 2026 Class 10 रिजल्ट लिंक एक्टिव हो गया है। राधिका ने 500 में से 492 अंक पाकर स्टेट में टॉप ...और पढ़ें

    HBSE class 10 Result 2026 OUT

    HBSE class 10 Result 2026 OUT

    HighLights

    1. हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट जारी।

    2. गणित में पास होने के लिए मिलेंगे 10 बोनस अंक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) क्लास 10th क्लास रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में Haryana Board 10th Result 2026 आज यानी 14 मई को ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया गया है। नतीजे चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया है। परीक्षाफल आते ही स्टूडेंट्स साइट रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

    रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी

    हरियाणा 10th रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया है। परिणाम घोषित किये जाने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा बोर्ड द्वारा ओवरऑल पास पर्सेंटेज, लड़के एवं लड़कियों का प्रदर्शन व अन्य जानकारी साझा की गई है।

    हरियाणा बोर्ड 10वीं में राधिका 500 में से 492 अंक पाकर राज्य में टॉप किया है। इसके अलावा लवलीन कौर 491 अंक के साथ दूसरा और कुमकुम यादव 490 अंकों के साथ तीसरी रैंक प्राप्त की है। 

    परिणाम चेक करने का तरीका

    हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट आने के बाद छात्र या उनके माता-पिता स्वयं ही मोबाइल या लैपटॉप/ डेस्कटॉप की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजे चेक करने की आसान स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

    • स्टेज 1- हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
    • स्टेज 2- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • स्टेज 3- अब आपको रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करके दिया गया कोड भरकर सर्च रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
    • स्टेज 4- आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    • स्टेज 5- इसके बाद आप इसे चेक करने के साथ मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

    कैसा रहा रिजल्ट 

    10th क्लास में 276640 नियमित परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए थे, जिसमें से 247860 उत्तीर्ण हुए एवं 22579 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आयी है। 4556 स्वयंपाठी परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुये थे, जिसमें से 3190 उतीर्ण हुए एवं 1366 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी का ओवरऑल रिजल्ट 89.60 फीसदी दर्ज किया गया है। प्राइवेट/सेल्फ स्टडी वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट 70.02% रहा है। 

    गणित विषय में मिलेंगे 10 बोनस अंक

    पिछले वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में गणित विषय में छात्रों को 10 बोनस अंक मिले थे। ऐसे में इस बार भी यह नियम लागू रह सकता है। इस नियम से जो छात्र गणित में 100 में से पास होने के लिए न्यूनतम 33 अंक प्राप्त नहीं कर सकेंगे उन्हें फेल नहीं माना जायेगा। अगर कोई स्टूडेंट्स 100 में से 23 अंक भी प्राप्त कर लेता है तो उसे 10 अंक ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जायेगा। इससे रिजल्ट को और भी बेहतर बनाने का प्रयास है।

    यह भी पढ़ें- HBSE 12th Result 2026 Link: हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट यहां से करें चेक, 84.67% छात्र पास, दीपिका ने किया टॉप

    खबरें और भी