Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HPBOSE Datesheet 2026: हिमाचल बोर्ड कक्षा दसवीं की डेटशीट जारी, यहां देखें किस दिन कौन सी होगी परीक्षा

    Updated: Thu, 27 Nov 2025 05:08 PM (IST)

    हिमाचल बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा ...और पढ़ें

    HPBOSE Datesheet 2026: यहां देखें पूरी डिटेल्स।

    HPBOSE Datesheet 2026: यहां देखें पूरी डिटेल्स।

    HighLights

    1. यहां देखें पूरा शेड्यूल।

    2. इस दिन से शुरू होगी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर कक्षा दसवीं बोर्ड एग्जाम डेटशीट जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपनी डेटशीट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 03 मार्च से शुरू होगी और 28 मार्च, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से डायरेक्ट डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

    यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें डेटशीट

    class 10th

     

    एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर से कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 03 मार्च से किया जाएगा। यह परीक्षा केवल एक शिफ्ट में सुबह सुबह 9:45 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

    himachal board 10th

     

    इस दिन से शुरू प्रैक्टिकल परीक्षा

    हिमाचल बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं प्रैक्टिकल परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हो जाएगी। साथ ही यह परीक्षा 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के तहत सभी विषयवार प्रैक्टिल परीक्षा तिथि से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को 18 फरवरी से पहले अपने शिक्षक से संपर्क करना होगा।

    यहां देखें दसवीं बोर्ड का पूरा शेड्यूल

    परीक्षा की तिथि विषय
    3 मार्च 2026  अंग्रेजी
    5 मार्च 2026 म्यूजिक (वोकल)
    6 मार्च 2026  हिंदी
    7 मार्च 2026  फाइनेंशियल लिटरेसी (एनएसई)
    11 मार्च 2026  गणित
    14 मार्च 2026  साइंस एंड टेक्नोलॉजी
    16 मार्च 2026  कंप्यूटर साइंस
    17 मार्च 2026  म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंट)
    18 मार्च 2026  गृह विज्ञान
    20 मार्च 2026  उर्दू, तमिल, तेलुगु, संस्कृत, पंजाबी
    23 मार्च 2026  आर्ट्स-ए (स्केल और ज्योमेट्री), कॉमर्स (बिज़नेस के एलिमेंट्स, बुककीपिंग और अकाउंटेंसी के एलिमेंट्स, टाइपराइटिंग इंग्लिश/हिंदी), इकोनॉमिक्स, एनएसक्यूएफ: एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया और एंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपैरल, मेड-अप्स और होम फर्निशिंग, ब्यूटी और वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, प्लंबर
    28 मार्च 2026  सामाजिक विज्ञान

     परीक्षा बेहद ही नजदीक है। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से पढ़ाई करें और रोजाना एक मॉक टेस्ट हल करें। 

     

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: HPBOSE Datesheet 2026: हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें टाइमटेबल