Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NEET 2023 Result: घोषित हुए नीट UG परीक्षा परिणाम, NTA पोर्टल neet.nta.nic.in पर देखें स्कोर कार्ड और रैंक

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 06:54 AM (IST)

    NEET 2023 Result Date इस बार नीट यूजी 2023 में सम्मिलित रिकॉर्ड 20 लाख उम्मीदवार इस वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से अपने अप्लीकेशन नंबर ...और पढ़ें

    NEET 2023 Result Date: NTA परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर जारी किया गया।
    NEET 2023 Result Date: NTA परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर जारी किया गया।

    NEET 2023 Result Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा मेडिकल, डेंटल और आयुष स्नातक प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2023 के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। एजेंसी नीट यूजी प्रवेश परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर जारी किया। इस बार नीट यूजी 2023 में सम्मिलित रिकॉर्ड 20 लाख उम्मीदवार इस वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से अपने अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करके अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम के अंतर्गत एनटीए द्वारा उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर स्कोर कार्ड और रैंक जारी किए गए, जिसके आधार पर उम्मीदवार सम्बन्धित मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

    इस लिंक से देखें परिणाम

    NEET 2023 Result Date: कब घोषित हुआ नीट यूजी परिणाम?

    एनटीए द्वारा नीट 2023 रिजल्ट डेट का औपचारिक एलान नहीं किया था। हालांकि, एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी से प्राप्त अपडेट पर आधारित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीट यूजी रिजल्ट 2023 को इस सप्ताह में जारी किया जाना था। इसके बाद एनटीए ने प्रवेश परीक्षा परिणाम मंगलवार, 13 जून 2023 को घोषित कर दिया।

    NEET 2023 Result Date: पिछले साल कब आए थे नीट यूजी परिणाम?

    वहीं, बात करें अगर पिछले साल आयोजित राष्ट्रीया पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के नतीजों की तो वर्ष 2022 की परीक्षा के आयोजन की तिथि से 45 दिन बाद आंसर-की जारी किए गए थे, जबकि नतीजों घोषणा 52 दिन बाद की गई थी यानी आंसर-की जारी होने के एक सप्ताह के अंदर ही परिणाम आ गए थे। ऐसे में इस साल जबकि परीक्षा 7 मई को आयोजित हुई थी, तो आंसर-की 22 जून तक और परिणाम 27 जून तक घोषित किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, एनटीए ने इस बार आंसर-की 11 जून को जारी कर दिया है, तो परिणाम 18 जून से पहले ही आने की उम्मीद है, जैसा कि एनटीए ऑफिशियल ने भी जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें - NEET UG Answer Key 2023: नीट यूजी आंसर-की 22 जून और रिजल्ट 27 जून तक NTA कर सकता है जारी, 20 लाख कैंडीडेट्स

    खबरें और भी